
Nepal LPG Price Update: ईरान युद्ध और होर्मुज तनाव का सीधा असर केवल भारत पर ही नहीं, बल्कि भारत के पड़ोसी देश नेपाल पर भी सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. जहां, नेपाल में तेजी से बढ़ती जा रही महंगाई ने आम जनता की जेब पर प्रहार करना शुरू कर दिया है. इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल में पिछले तीन महीनों के अंदर डीजल की कीमतों में 60 प्रतिशत और पेट्रोल के दामों में 28 प्रतिशत तक का रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया जा चुका है.
नेपाल के हर घरों में बिगड़ा बजट
दरअसल, युद्ध की वजह से तेजी से हुए ईंधनों की कीमतों में उछाल के कारण अब नेपाल के हर घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ता हुआ नज़र आ रहा है. जहां, रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली रसोई गैस की कीमतों में भी 11.5 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी देखने को मिली रही है. इसके अलावा अब लोगों को सबसे ज्यादा इस बात की चिंता है कि वे आखिर अपना घर कैसे चलाएंगे?
माल ढुलाई की लागत में बढ़ोतरी दर्ज
इतना ही नहीं, ईंधन के महंगा होने का सबसे बड़ा असर देश की परिवहन व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है. जहां, आम जनता द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सार्वजनिक वाहनों का किराया 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है. जिसकी वजह से देश के अंदर सामान को एक जगह से दूसरी जगह भेजने की लागत में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
हांलाकि, माल ढुलाई महंगी होने का सीधा असर अब लोगों की रसोई घर में देखने को मिल रहा है. जिसको लेकर खुदरा व्यापारियों ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन खर्च बढ़ने की वजह से फल, सब्जियां, दालें और अन्य जरूरी खाद्य पदार्थों के दाम हर हफ्ते तेजी से बदलते जा रहे हैं जिसकी वजह से लोगों ने खरीददारी भी कम कर दी है.
आम जनता की जेब पर पड़ रहा असर
नेपाल में इस वक्त हालात बेहद चिंताजनक वाले हैं. एक तरफ जहां लोगों की जेब पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ खाने-पीने की सारी चीजें लगातार तेजी से महंगी होते जा रही है. जिसको लेकर कुछ विशेषज्ञों ने बताया कि अगर वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जल्द ही सुधार नहीं देखने को मिलता है, तो आने वाले दिनों में नेपाल में महंगाई की स्थिति और भी ज्यादा खराब होते जाएगी.

