लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Neet-ug:एनटीए ने नकली और एआई से बनी ओएमआर शीट के खिलाफ दी चेतावनी; हो सकती है कानूनी कार्रवाई – Neet-ug: Nta Warns Against Fake, Ai-generated Omr Sheets; Legal Action May Follow

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

NTA NEET-UG: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों के लिए एक जरूरी सलाह जारी की है। एजेंसी ने कहा है कि स्कोर में किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत करते समय फर्जी या AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाई गई OMR शीट का इस्तेमाल न करें।

एनटीए के मुताबिक, उसे कई शिकायतें मिली थीं जिनमें उम्मीदवारों के अनुमानित और घोषित अंकों में अंतर होने की बात कही गई थी। इन शिकायतों की जांच के दौरान एजेंसी ने पाया कि कुछ लोगों ने नकली या AI से तैयार की गई OMR शीट जमा की थीं। NTA ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

फर्जी OMR शीट जमा करने पर हो सकती है कार्रवाई

एजेंसी ने एक एडवाइजरी में कहा, “NTA सभी शिकायतों की बारीकी से निगरानी और जांच कर रहा है। जांच के लिए जमा की गई कई OMR शीट नकली/AI से बनी पाई गई हैं, इसलिए छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे जांच के लिए केवल असली OMR ही जमा करें। किसी भी नकली/AI से बनी OMR के मामले में शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।”

बता दें कि NEET UG 2026 का परिणाम 16 जुलाई को घोषित किया गया था, जिसमें 11.21 लाख उम्मीदवार सफल हुए। परीक्षा को लेकर पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगे थे। 

इसके बाद 3 मई को आयोजित परीक्षा को 12 मई को रद्द कर दिया गया था और 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई गई। मामले की जांच CBI कर रही है। विवाद के बाद केंद्र सरकार ने यह भी घोषणा की है कि भविष्य में NEET परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड की जगह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cjp Parliament March Live:सुबह 6:30 बजे से जंतर-मंतर पर भारी भीड़, चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई; पुलिस अलर्ट – Sonam Wangchuk Hunger Strike Live Updates Cjp Jantar Mantar Protest Parliament March Abhijeet Dipke News

Parliament Monsoon Session Live:संसद में पेश होगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल, विपक्ष वांगचुक के आंदोलन पर उग्र – Parliament Monsoon Session Live Updates Lok Sabha Rajya Sabha Bills Introduction Opposition Cjp Wangchuk Issue

अमेरिकी उपराष्ट्रपति Jd वेंस के घर गूंजी किलकारी:पत्नी उषा ने दिया बेटे को जन्म, 156 साल बाद हुआ ऐसा संयोग – Jd Vance Usha Welcome Baby Boy Historic White House Birth

Fifa Wc 2026:वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचे सितारे, टॉम क्रूज ने दिया भाषण; रिहाना के अलावा ये सितारे भी आए नजर – Tom Cruise Gave A Speech Rihanna Timothée Chalamet And Many Celebrities Attends The Fifa World Cup Final

जंतर मंतर:संसद मार्च से पहले वांगचुक ने भेजा संदेश, बताया आज किन शर्तों पर खत्म कर सकते हैं अपना अनशन – Wangchuk Sends Message Ahead Of ‘parliament March’; Outlines Conditions Under Which He Might End His Fast Toda

Rashifal 20 July 2026:इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता – Aaj Ka Rashifal 20 July Horoscope 2026 Know Today Prediction For All 12 Zodiac Sign

Leave a Comment