लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Neet Re-exam:प्रश्नपत्रों को भेजने के लिए विमानों का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही सरकार, अंतिम फैसला बाकी – Govt Exploring Option Of Using Iaf For Transportation Of Neet Retest Papers

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सरकार इस पर विचार कर रही है कि नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा के प्रश्नपत्रों को सुरक्षित तरीके से पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के विमानों का इस्तेमाल किया जाए, ताकि पेपर लीक या किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके। 21 जून को दोबारा परीक्षा होनी है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

एक उच्च स्तरीय बैठक में यह विकल्प सामने आया। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की और इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि क्या परीक्षा के प्रश्नपत्रों के परिवहन में वायुसेना के विमानों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सूत्रों ने बताया कि फिलहाल इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और यह प्रस्ताव अंतिम निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखा जाएगा। प्रधानमंत्री कथित तौर पर 21 जून को दोबारा परीक्षा की तैयारियों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं और उन्हें परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी हर जानकारी दी जा रही है।

पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर फोकस

गुरुवार की बैठक में प्रश्नपत्र तैयार करने, छपाई, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था सहित पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

परीक्षा और विवाद का घटनाक्रम

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) तीन मई को देश के 551 शहरों और विदेश में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 23 लाख छात्रों ने भाग लिया था।

ये भी पढ़ें: कनाडा में गुजरात की छात्रा की हत्या: परिवार को 12 दिन बाद मिली जानकारी, लगाई न्याय की गुहार

एनटीए के अनुसार, सात मई की शाम को परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी मिली, जिसके बाद इसे अगले दिन केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा किया गया। 12 मई को पेपर लीक के आरोपों के चलते नीट-यूजी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया और 21 जून को दोबारा परीक्षा तय की गई।

सीबीआई जांच और गिरफ्तारियां

शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग की लिखित शिकायत पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामला दर्ज किया। जांच एजेंसी ने देशभर में छापेमारी की और कई गिरफ्तारियां कीं। अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से गिरफ्तार किया जा चुका है।

सीबीआई ने कहा कि जांच में प्रश्नपत्र लीक के वास्तविक स्रोत का पता लगाया जा चुका है और आगे की जांच जारी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ट्रैफिक की होगी छुट्टी!:देश का पहला Evtol एयरक्राफ्ट प्रोटोटाइप तैयार, जानें कब से उड़ेगी हवाई टैक्सी? – How Evtol Aircraft Can Transform Urban Mobility In India: Iit Madras Startup Unveils First Prototype

यूक्रेन में Mv गोल्डन लियो जहाज पर हमला:चार भारतीय नाविकों की मौत, बंदरगाह से निकलते वक्त बनाया निशाना – Four Indian Crew Members Killed In Attack On Commercial Ship Off Ukraines Odesa

‘अमेरिकी सैनिकों की मौत का बड़ा बदला चुकाएगा ईरान’:ट्रंप की खुली धमकी, क्या फिर धधक उठा है पश्चिम एशिया? – Donald Trump Warns Iran Retaliation Us Troop Deaths Jordan Iraq Strikes

Spain Fifa Wc Champion:स्पेन में विश्व विजेताओं का शानदार स्वागत, मैड्रिड में विक्ट्री परेड; जश्न की तस्वीरें – Fifa World Cup 2026: Madrid Immersed In Celebrations Of Spain’s World Cup Victory Photos

Bihar:घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कैशियर और पत्नी की निर्मम हत्या, Cctv से ऐसे खुला राज – Muzaffarpur Double Murder Retired Pnb Cashier Wife Killed Cctv Clue

‘pak रोके आतंकवाद, तभी आगे बढ़ेगी बात’:सिंधु जल संधि को मिलेगा नया रूप, भारत ने कर ली ये बड़ी तैयारी – Indus-waters-treaty-will-not-be-restored-in-current-form-india-links-talks-to-end-of-pakistan-terrorism

Leave a Comment