लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Neet Paper Leak:कांग्रेस का देशव्यापी छात्र सम्मेलन अभियान, राजस्थान..इलाहाबाद..पटना में होंगे कार्यक्रम – Rahul Gandhi To Launch Nationwide Student Convention From Rajasthan From 17 June

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी नीट पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं को लामबंद करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए राहुल गांधी एक देशव्यापी अभियान का नेतृत्व करेंगे, जिसमें देशभर के छात्रों को शामिल किया जाएगा और इसकी शुरुआत 17 जून से राजस्थान को कोटा से होगी। 

कोटा के बाद इन शहरों में भी अभियान चलाएगी कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि ये कार्यक्रम राजस्थान के बाद  10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में भी आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस इस अभियान के तहत लोगों को इकट्ठा करेगी। इस अभियान में छात्र, परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा, युवा संगठन, शिक्षक और परीक्षा घोटालों से सीधे प्रभावित सभी लोग शामिल होंगे। यह अभियान उन लाखों युवा भारतीयों की मुश्किलों को उजागर करेगा जिनका भविष्य पेपर लीक, परीक्षा की बढ़ती लागत और निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती और शिक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने में सरकार की विफलता के कारण बार-बार खतरे में पड़ रहा है।

केसी वेणुगोपाल ने बताया, राहुल गांधी छात्र सम्मेलनों की श्रृंखला आयोजित करेंगे। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पार्टी एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, पीसीसी, डीसीसी और देशभर की स्थानीय इकाइयों के जरिए व्यापक जनसंपर्क कर छात्रों को संगठित किया जाएगा। साथ ही कैंपस में जनसंपर्क, कोचिंग सेंटरों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों और युवा केंद्रों में संवाद, सोशल मीडिया अभियान, लाइव स्क्रीनिंग और छात्रों से सीधा संवाद किया जाएगा।

कॉकरोच जनता पार्टी भी कर रही प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी का नीट पेपर लीक को देशव्यापी छात्र सम्मेलन कार्यक्रम का एलान ऐसे समय किया गया है, जब कॉकरोच जनता पार्टी भी इस मुद्दे पर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रही है। पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। गुरुवार को अभिजीत दीपके के नेतृत्व में पुणे में सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए।  

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shiv Sena Crisis Live:संजय राउत का दावा- सांसदों को पार्टी बदलने के लिए दिए 15 करोड़; सांसदों को नोटिस जारी – Shiv Sena Ubt Crisis Live Updates Uddhav Thackeray Calls Key Meeting Rebel Mps Served Notice News In Hindi

अमर उजाला संवाद 2026: देवभूमि के विकास पर होगा मंथन, जेपी नड्डा, मोहम्मद कैफ समेत कई वक्ता होंगे शामिल – Amar Ujala Samvad 2026 Cm Dhami Jp Nadda Actor Rakesh Bedi Cricketer Mohammad Kaif Will Participate

Bihar:रौशन आनंद और फैजल खान सर विवाद में नए शिक्षकों की एंट्री; किस शिक्षक ने कर दी कार्रवाई की मांग? – Teachers Demanded Bihar Police Action In Raushan Anand Sir Khan Sir Controversy Bihar News

Defence:रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी, Fy26 में उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा – India Annual Defence Production Surged To An All-time High In Fy26 Aatmanirbhar Bharat Rajnath Singh

यूपी:ओपी राजभर का बड़ा दावा, सपा में हो सकती है बड़ी टूट; रामगोपाल वर्मा ने अमित शाह को लिखा यह पत्र? – Up: Op Rajbhar Makes A Big Claim, Sp May Face A Major Split; Ram Gopal Varma Wrote A Letter To Amit Shah?

Alpha Trailer:शुरू करें अग्निपरीक्षा, सीता बनकर एक्शन करती दिखीं आलिया; ट्रेलर के अंत में मिला सरप्राइज – Alpha Movie Trailer: Alia Bhatt Sharvari Anil Kapoor Bobby Deol Shiv Rawail Yrf Spy Universe Film

Leave a Comment