लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Neeraj Chopra Match Live Streaming:नीरज चोपड़ा आज होंगे एक्शन में, कब और कहां देखें लाइव मुकाबला? यहां जानें – Neeraj Chopra At Cwg 2026: Schedule, Live Streaming, Telecast, Ist Timings And All You Need To Know

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सवाल: नीरज चोपड़ा का मुकाबला कब होगा?

नीरज चोपड़ा पुरुषों की जेवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन स्पर्धा में 30 जुलाई (गुरुवार) को उतरेंगे।

सवाल: मुकाबला भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा?

क्वालिफिकेशन राउंड दोपहर 2:55 बजे (IST) शुरू होगा।

सवाल: नीरज किस ग्रुप में हैं?

नीरज ग्रुप-ए में हैं। उनके साथ भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह भी इसी ग्रुप में चुनौती पेश करेंगे।

सवाल: फाइनल कब खेला जाएगा?

क्वालिफाई करने पर नीरज 2 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे फाइनल में उतरेंगे।

सवाल: मुकाबला कहां आयोजित होगा?

पुरुष जेवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन ग्लास्गो के स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में खेला जाएगा।

सवाल: टीवी पर लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?

मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 (SD/HD), सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 हिंदी (SD/HD) और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 पर होगा।

सवाल: लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी। इसके अलावा मैच का लाइव अपडेट और इससे जुड़ी खबरें अमर उजाला एप और वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

सवाल: नीरज के सामने सबसे बड़ी चुनौती कौन होगी?

नीरज को मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम, दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और इस सीजन में 92.62 मीटर फेंक चुके रुमेश थरंगा पाथिरागे से कड़ी चुनौती मिलेगी। भारत के रोहित यादव भी इस सीजन 87.05 मीटर की थ्रो के साथ अच्छे फॉर्म में हैं।

सवाल: नीरज के लिए यह कॉमनवेल्थ गेम्स कितना खास है?

2018 में यहीं से नीरज के अंतरराष्ट्रीय स्वर्णिम दौर की शुरुआत हुई थी। आठ साल बाद वह उसी मंच पर लौटे हैं, लेकिन इस बार एक युवा प्रतिभा नहीं, बल्कि ओलंपिक और विश्व चैंपियन के रूप में। उनकी कोशिश सिर्फ फाइनल में पहुंचने की नहीं, बल्कि यह साबित करने की भी होगी कि चोट के बाद वह फिर से अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में लौट आए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पीसीआई वैकेंसी 2026:प्रेस काउंसिल में निकली एएसओ की शानदार भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन; जान लें जरूरी शर्तें – Press Council Of India Aso Recruitment 2026: Check Eligibility, Age Limit And Application Details

Asian Games 2026 Live:भारत को 32वां पदक, अभय के बाद अनाहत को भी रजत; आज का दूसरा मेडल – Asian Games 2026 Live: Manu Bhaker In Action, Indian Archers Eye Medals, Squash Finals Today

यूपी:प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर पर 72 देशों की नजर, ट्रेड शो में रक्षा उत्पादन की क्षमता का हो रहा प्रदर्शन – Up: 72 Countries Eye The State’s Defense Corridor, Showcasing Defense Production Capabilities At The Trade Sh

ट्रॉफी पहले, रिकॉर्ड बाद में:2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्या बोले कोहली? फाइनल को लेकर विराट ने बताया अपना सपना – Virat Kohli Reveals His World Cup Final Dream, Wants To Play Match-winning Knock For India

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:महिपाल की गवाही से खुल सकते हैं कई राज, 36,039 पन्नों के आरोप पत्र हुए हैं दाखिल – Mahipal Testimony In Ram Mandir Offering Theft Case Could Reveal Several Secrets

असम:पुलिस ने आशुतोष रांका को हिरासत में लिया; अभिजीत दीपके का आरोप- वकीलों को मिलने नहीं दिया जा रहा – Assam Police Detained Cjp Leader Ashutosh Ranka And Company Abhijit Dipke Alleges

Leave a Comment