लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Nato Summit:नाटो नेताओं को तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन ने दिया अनोखा उपहार, विदाई में दी दुर्लभ रिवॉल्वर – Turkish President Erdogan Presents Unique Gift To Nato Leaders; Gives Rare Revolver As A Parting Gift

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नाटो शिखर सम्मेलन के खत्म होने पर तुर्किये के राष्ट्रपति रेसप तैयप एर्दोआन ने सदस्य देशों के नेताओं को एक अनोखा विदाई उपहार दिया। इस उपहार ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक हलकों में काफी चर्चा छेड़ दी है। राष्ट्रपति एर्दोआन ने हर नेता को तुर्किये में बनी एक दुर्लभ रिवॉल्वर और उसके साथ गोलियां भेंट कीं।

क्या है रिवॉल्वर की खासियत?

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेताओं को ‘गुमुसाय .357 मैग्नम’ मॉडल की रिवॉल्वर दी गई है। इस खास रिवॉल्वर को तुर्किये की सरकारी हथियार बनाने वाली कंपनी एमकेई ने तैयार किया था। कंपनी ने 1990 के दशक में बहुत ही सीमित संख्या में इन रिवॉल्वरों का निर्माण किया था। इस उपहार को और भी खास बनाने के लिए हर रिवॉल्वर पर संबंधित नेता का नाम भी लिखा गया था।

इस दुर्लभ रिवॉल्वर को एक विशेष लकड़ी के बॉक्स में रखकर नेताओं को दिया गया। इस सुंदर बॉक्स के ऊपर तुर्किये का राष्ट्रीय ध्वज और नाटो का प्रतीक चिन्ह बना हुआ था। इस अनोखे उपहार की जानकारी तब सामने आई जब लिथुआनिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही इस कूटनीतिक भेंट की हर तरफ चर्चा हो रही है।

बेल्जियम के पीएम ने नियमों को देखते हुए सुरक्षित रखवाया

हथियार होने के कारण कई देशों ने सुरक्षा और कानूनी नियमों के तहत इसे तुरंत सुरक्षित रखवा दिया। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डे वेवर ने रिवॉल्वर हवाई अड्डे की पुलिस को सौंप दी। पोलैंड के राष्ट्रपति की रिवॉल्वर सीमा शुल्क की प्रक्रिया पूरी होने तक वारसॉ हवाई अड्डे पर रखी गई है। नीदरलैंड और स्वीडन ने इसे अपने दूतावासों में सुरक्षित रखा है। नीदरलैंड इसे स्थायी रूप से निष्क्रिय करेगा। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन और ग्रीस के प्रधानमंत्री ने अपनी रिवॉल्वर संग्रहालय को सौंपने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: कहां सुपुर्द-ए-खाक होंगे खामेनेई?: 101 वर्षीय धर्मगुरु पढ़ेंगे नमाज-ए-जनाजा, बेटे मोजतबा के शामिल होने संशय

स्टार्मर को रिवॉल्वर के साथ सफाई किट और 500 गोलियां दीं

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को रिवॉल्वर के साथ सफाई किट और 500 जिंदा गोलियां भी दी गईं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपहार केवल कूटनीतिक परंपरा नहीं, बल्कि तुर्किये के तेजी से बढ़ते रक्षा उद्योग और हथियार निर्यात क्षमता का भी प्रदर्शन था। 2019 से 2024 के बीच तुर्किये करीब तीन अरब डॉलर के छोटे हथियारों का निर्यात कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक बन चुका है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सप्लेनर:22,000 करोड़ कर्ज का मामला 6.5 करोड़ में निपटा, सुभाष चंद्रा मामले में कैसे चली देनदारी पर कैंची? – Subhash Chandra 22k Crore Debt Matter Settled How Was The Liability Slashed Know Case Highlights In Hindi

भारतीय पेशेवरों पर संकट:अमेरिका में नौकरी गई तो 60 दिन की राहत हो सकती है खत्म, प्रस्ताव की समीक्षा पूरी – Donald-trump-us-administration-clears-plan-to-scrap-h1b-60-day-grace-period-indian-workers

Pakistan:इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू से क्यों मचा बवाल? सरफराज ने पाकिस्तान बोर्ड के विवाद से किया किनारा – Sarfaraz Ahmed Denies Pakistan Players Knew Of Reported England Tour Boycott Threat Over Imran Khan Interview

हरियाणवी सिंगर का कत्ल:’चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि…’, इसलिए तो न लिखी अंकित की हत्या की पटकथा; दो पकड़े – Haryanvi Singer Ankit Murder In Shamli I Am Silent But That Doesnt Mean I Am At Fault Police Nab Two Shooters

अमेरिका पहुंचीं वित्त मंत्री सीतारमण:जी-20 बैठक से निवेशकों तक पर होगी नजर, छह दिन के दौरे में और क्या-क्या? – Finance Minister Sitharaman Arrives In The Us G-20 Meeting To Investor Outreach What Agenda Six-day Visit

सितंबर मध्य में विशेष सत्र संभव:कैबिनेट विस्तार के बाद परिसीमन पर होगा फैसला; पीएम के लौटने के बाद होगा मंथन? – September Mid Special Session Delimitation Cabinet Expansion Pm Modi Central Asia Tour

Leave a Comment