लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

National Technology Day:’1998 के पोखरण परीक्षण ने भारत की वैज्ञानिक ताकत को दिखाया’, पीएम मोदी का ट्वीट – Pm Narendra Modi National Technology Day Pokhran Nuclear Test Indian Scientists Message Hindi News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और उनके समर्पण को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक देश के गौरव और स्वाभिमान के सच्चे निर्माता हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि हम अपने वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम को गर्व के साथ याद करते हैं। इसी मेहनत की वजह से 1998 में पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण संभव हुए थे। वह ऐतिहासिक पल भारत की वैज्ञानिक श्रेष्ठता और मजबूत संकल्प का प्रतीक था।

उन्होंने आगे कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में तकनीक एक मुख्य स्तंभ बन गई है। यह नए आविष्कारों को गति दे रही है और विकास के नए अवसर खोल रही है। सरकार का पूरा ध्यान नई प्रतिभाओं को सशक्त बनाने और रिसर्च को बढ़ावा देने पर है, ताकि देश की प्रगति और लोगों की उम्मीदें पूरी हो सकें।

पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि 1998 के पोखरण परीक्षण ने दुनिया को भारत की अद्भुत शक्ति से परिचित कराया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने अपनी ‘सुभाषितम’ श्रृंखला साझा की। उन्होंने लिखा, ‘अग्निर्मूर्धा दिवः ककुत्पतिः पृथिव्या अयम्। अपां रेतांसि जिन्वति॥’ इसका अर्थ है- ‘अग्नि द्युलोक की सर्वोच्च शक्ति है और पृथ्वी पर स्थित समस्त ऊर्जा का मूल स्रोत है। वही अग्नि-तत्त्व पदार्थ के सूक्ष्मतम कणों में निहित अपरिमित शक्ति को जागृत करता है तथा समस्त सृष्टि में ऊर्जा और गति का संचार करता है।’

ये भी पढ़ें: Nepal: बड़ा विमान हादसा टला, लैंडिंग के वक्त फ्लाइट के टायर में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

बता दें कि 11 मई 1998 को भारत ने ‘ऑपरेशन शक्ति’ के तहत सफल परमाणु परीक्षण किए थे। इसी दिन स्वदेशी विमान ‘हंसा-3’ ने भी पहली उड़ान भरी थी। इन बड़ी उपलब्धियों के सम्मान में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

अन्य वीडियो-




Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रीलंका:’संकट में साथ खड़ा रहेगा भारत’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के संबंधों पर क्या-क्या कहा? – India Will Always Stand Firmly With Sri Lanka In Times Of Crisis: Rajnath Singh

सीआरपीएफ कमांडेंट 3000 किमी दूर अटैच:बताया खुली गिरफ्तारी, राष्ट्रपति से की डीआईजी विजिलेंस की शिकायत – Crpf Commandant Attached 3,000 Km Away, Calls It ‘open Arrest’; Complains Against Dig Vigilance To President

धुरंधर:रणवीर सिंह की फिल्म पर तिग्मांशु धूलिया ने साधा निशाना; कहानी पर सवाल उठाते हुए जानिए क्या बोले? – Filmmaker Tigmanshu Dhulia Criticises Ranveer Singh Aditya Dhar Movie Dhurandhar Story

महाराष्ट्र:डिजिटल आईकार्ड में न अफसर का ओहदा, न एक्सपायरी डेट; इसी चूक से खुली पकड़े गए संदिग्धों की पोल – Fake Pmo Id Card Exposes Armed Suspects At Mumbai Jio World Plaza Ahead Of Pm Modi Event

सत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ा फैसला:लागू होगी पीजी नीति, जरूरी होगा लाइसेंस; किराये की व्यवस्था में भी बदलाव – Major Decision Following Satya Niketan Incident Pg Policy To Be Implemented Soon

बांकेबिहारी मंदिर:ठाकुर जी का चांदी का रथ-शेषनाग कहां गए? हाईपावर्ड कमेटी के सवाल; ये अधिकारी करेंगे जांच – Big Decision At Banke Bihari Temple: 3-member Panel To Probe Missing Silver Chariot And Sheshnag

Leave a Comment