लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mumbai:मुंबई में दर्दनाक हादसा, पेड़ गिरने से दबी स्कूल बस; हादसे में 11 साल के बच्चे की मौत; चार घायल – Tree-falls-on-school-bus-in-chembur-mumbai-student-dies-four-hospitalised-police

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चेंबूर में एक पेड़ गिरने से स्कूल बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें 18 बच्चे सवार थे। इस भीषण हादसे में 11 साल के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा मंगलवार की दोपहर में हुआ, जब तिलक नगर स्थित यूनिवर्सल स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। अचानक एक बड़ा पेड़ बस पर आ गिरा, जिससे बस का एक हिस्सा पूरी तरह दब गया। बस कंडक्टर और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारी जांच कर रहे हैं कि पेड़ क्यों गिरा।

एक छात्र की मौत, चार बच्चे घायल

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बस पर सवार 11 वर्षीय छात्र विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, बस में सवार 12 बच्चों को बस कंडक्टर और स्थानीय नागरिकों ने सुरक्षित निकाल लिया गया। इनमें से चार छात्रों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल छात्रों को आगे के इलाज के लिए जेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार बच्चों की हालत स्थिर है; गंभीर रूप से घायल छात्र विहान श्रीवास्तव (11 वर्ष) को शाम 4:23 बजे मृत घोषित कर दिया गया।”

उप महापौर बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

हादसे पर मुंबई के उप महापौर संजय घड़ी ने कहा, “कुछ घंटे पहले चेंबूर इलाके के रोड नंबर 11 पर एक पुराना पेड़ एक निजी स्कूल की बस पर गिर गया, जिससे दस लोग घायल हो गए। खबर है कि एक 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है, जबकि अन्य बच्चों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। यह एक बेहद दुखद घटना है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।”

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का शब्द:विकीर्ण और रवीन्द्रनाथ टैगोर की कविता- दुःख की अँधियरिया रात – Aaj Ka Shabd Vikeerna Ravindranath Taogore Ki Kavita Dukh Ki Andhiyariya Rat

कांग्रेस:एमपीएससी आंदोलन अब ‘सत्याग्रह’, राहुल गांधी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज कराया आंदोलन; क्या है मांग? – Mpsc Movement Now A ‘satyagraha’, Says Rahul Gandhi After Launch Of Portal

यूपी:क्या प्रदेश के स्कूलों में हो सकता है पितृ विसर्जन का अवकाश?, कैलेंडर में इन नियमों के तहत है छुट्टी – Up: Can Schools In The State Have A Holiday For Pitru Visarjan? The Holiday Is Listed In The Calendar Under Th

‘गणेश विसर्जन खत्म, अब ज्ञानेश कुमार का विसर्जन बाकी’:प्रकाश राज ने एसआईआर पर उठाए सवाल; भाजपा ने क्या कहा? – Ganesh ‘visarjan’ Over, Gyanesh Kumar ‘visarjan’ Remains: Prakash Raj

सीबीआई:एलआईसी निवेश फ्रॉड केस में रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ चार्जशीट, जानें क्या है पूरा मामला – Cbi Chargesheets Rcom, Ex Chief Investment Officer Of Lic In Rs 3,750-cr Cheating Case

यूपी:प्रदेश भाजपा ने घोषित की मीडिया टीम, इन 31 लोगों को बनाया गया प्रदेश प्रवक्ता; ये होंगे पैनलिस्ट – Up: State Bjp Announces Media Team, Appoints 31 People As State Spokespersons; They Will Be Panelists

Leave a Comment