लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Met Gala 2026: मेट गाला में पति-पत्नी को अलग क्यों बैठाया जाता है? रेड कार्पेट एंट्री कितनी महंगी?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


हॉलीवुड और फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट ‘मेट गाला’ (Met Gala) खूब चर्चा में रहा. हर साल इसकी चर्चा होती है और 2026 में भी यह इवेंट अपनी भव्यता और सेलेब्स के रेड कार्पेट लुक के लिए सुर्खियों में है. बीते कुछ सालों से मेट गाला का आयोजन वोग मैगजीन की ग्लोबल एडिटोरियल डायरेक्टर एना विंटूर की देखरेख में होता आ रहा है. 

इस इवेंट में प्रवेश पाना जितना कठिन है उतना ही कठिन है यहां के नियमों का पालन करना. इनमें से एक है पति-पत्नी का साथ न बैठने का रूल. अगर आपने इन नियमों का पालन नहीं किया तो आप हमेशा के लिए यहां आने के लिए बैन हो सकते हैं. चलिए जानते हैं मेट गाला से जुड़े ऐसे ही कुछ अनोखे और कड़े नियमों के बारे में…

पति-पत्नी क्यों नहीं बैठते साथ?
मेट गाला का सीटिंग प्लान बहुत पहले ही तैयार होने लगता है. यहां एक खास नियम है कि कोई भी मेहमान अपने जीवनसाथी के साथ नहीं बैठ सकता. आयोजक चाहते हैं कि लोग नए लोगों से मिलें और बातचीत करें. सीटिंग इस तरह तय की जाती है कि दो अलग क्षेत्रों के लोग साथ बैठें और नए विषयों पर चर्चा कर सकें.

ये भी पढ़ेंः जीनत अमान ने शेयर किया किस्सा, कैसे क्रिकेट मैच के दौरान खो गई थी रोलेक्स घड़ी

खाने में लहसुन और प्याज पर पाबंदी
शायद आपको जानकर हैरानी हो, लेकिन मेट गाला के मेन्यू में लहसुन, प्याज पूरी तरह प्रतिबंधित हैं. आयोजकों का मानना है कि मेहमानों की सांसों से दुर्गंध न आए और बातचीत में कोई परेशानी न हो इसलिए इन्हें शामिल नहीं किया जाता. 

नो-फोन पॉलिसी
मेट गाला में शामिल होने के लिए गेस्ट की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. इसके साथ ही वेन्यू के अंदर फोन के इस्तेमाल और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर सख्त पाबंदी है. आयोजक चाहते हैं कि मेहमान इवेंट का आनंद लें और प्राइवेसी बनी रहे.

स्मोकिंग और ड्रेस कोड
इसका आयोजन न्यूयॉर्क सिटी में होता है तो शहर नियमों के तहत यहां स्मोकिंग पूरी तरह वर्जित है. ड्रेस कोड की बात करें तो 2026 की थीम ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ है और ड्रेस कोड ‘फैशन इज आर्ट’ रखा गया है. इस बार सेलेब्स ने अपनी ड्रेस के जरिए बॉडी को एक कैनवास की तरह पेश किया.

ये भी पढ़ेंः हिमेश रेशमिया के गाने ‘शराब’ का फर्स्ट लुक आउट, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर मचाएंगी धमाल

कितने की होती है मेट गाला की टिकट?
इस साल एक व्यक्ति के टिकट की कीमत 100000 अमेरिकी डॉलर (94 लाख रुपये से अधिक) है, जो पिछले साल की तुलना में 25000 डॉलर बढ़ गई है. वहीं एक टेबल की शुरुआती कीमत 350000 डॉलर है. आमतौर पर टेबल्स को बड़े फैशन ब्रैंड्स खरीदते हैं जिसके लिए वोग की अनुमति लेना जरूरी है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment