लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कैसे इंसान हैं यश? तारा सुतारिया ने खोला ‘टॉक्सिक’ स्टार का सबसे बड़ा राज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक रही ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिनेमाघरों में उतर चुकी है. 26 अगस्त को इसने दस्तक दी थी और इसका प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा देखने को मिल रहा है. हालांकि फिल्म को भारी तादाद में आलोचना और निगेटिव रिव्यू का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच फिल्म की एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने फिल्म के लीड एक्टर यश को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर रियल लाइफ में यश कैसे इंसान हैं?

तारा ने यश पर कहा- ऐसे लोग बहुत कम होते हैं

टॉक्सिक में यश एक खूंखार किरदार में नजर आ रहे हैं. उनका किरदार गुस्सैल और दबंग किस्म का है. जबकि असल लाइफ में यश इसके उलट है. ये खुलासा तारा सुतरिया ने किया है जो फिल्म में रेबेका के किरदार में नजर आ रही हैं. 

ये भी पढ़ें: 10 साल की उम्र में जगराते में गाने के ऋचा शर्मा को मिले थे 11 रुपये, ऐश्वर्या की फिल्म से बनाई पहचान

तारा सुतारिया ने द मेल फेमिनिस्ट’ पॉडकास्ट पर कहा, ‘वो दूसरों के बारे में खुद से ज्यादा सोचते हैं. हमारी इंडस्ट्री में ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है. वो बेहद सेंसिटिव हैं, विचारशील हैं. मैं आज तक जितने भी लोगों से  मिली हूं वो उनमें सबसे अलग है.’

कैसे इंसान हैं यश? तारा सुतारिया ने खोला 'टॉक्सिक' स्टार का सबसे बड़ा राज

एक्ट्रेसेस की तुलना पर भी की बात

तारा सुतारिया ने इस पॉडकास्ट में लगातार होने वाली एक्ट्रेसेस की तुलना पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘इंडस्ट्री में हर एक्ट्रेस अपनी एक भूमिका में फिट नजर आती है. मेरा मानना है कि किसी की तुलना नहीं की जा सकती, जबकि सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसा किया जाता है. जबकि मेल एक्टर्स के लिए कभी ऐसा नहीं किया जाता.’

3 दिनों में 200 करोड़ के पार हुई ‘टॉक्सिक’

टॉक्सिक में यश और तारा सुतारिया के अलावा कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और नयनतारा जैसी एक्ट्रेसेस भी हैं. इस एक्शन एडवेंचर फिल्म को 600 करोड़ रुपये के तगड़े बजट में बनाया गया है. इसका डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 26 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे दिन 40 करोड़ बटोर लिए. तीसरे दिन भी इसका कलेक्शन अच्छा हुआ. फिल्म तीन दिनों में दुनियाभर में 221 करोड़ रुपये बटोर चुकी है.

ये भी पढ़ें: 2 शादी के बाद भी 10 साल तक तब्बू संग रहा नागार्जुन का अफेयर, रईसी में हैं अक्षय-सलमान से भी आगे



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment