लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘टॉक्सिक’ ने कन्नड़ में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बनी 5वीं ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Toxic Box office Collection: कन्नड़ एक्टर यश इन दिनों फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज किया गया था और इसने पहले दिन फिल्म को लेकर इतना बज था कि फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ ओपनिंग की थी. हालांकि, फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिले, जिसकी वजह से इसकी कमाई में हर दिन गिरावट दर्ज की गई. लेकिन बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कन्नड़ सिनेमा में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

‘टॉक्सिक’ का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई में भले ही हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है. फिल्म हिंदी में शानदार कमाई कर रही है और यही वजह है कि ये हिंदी की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, दूसरे दिन 37.65 करोड़ तो तीसरे दिन रक्षाबंधन के मौके पर 27.20 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 165.95 करोड़ पहुंच गया.

इसके साथ ही फिल्म ने ओवरसीज में 23.25 करोड़ और वर्ल्डवाइड 221.35 करोड़ का बिजनेस महज तीन दिनों में ही कर लिया है. 

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी हिंदी की 9वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

कन्नड़ की पांचवी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी ‘टॉक्सिक’

इतना ही नहीं, ‘टॉक्सिक’ की कमाई में भले ही रक्षाबंधन के मौके पर 27.8% की गिरावट आई है लेकिन फिर भी फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. ये कन्नड़ की पांचवी ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. इसने किच्चा सुदीप की फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

टॉप 10 ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग कन्नड़ फिल्म (वर्ल्डवाइड कलेक्शन)

1. केजीएफ चैप्टर 2- 1228.59 करोड़
2. कांतारा चैप्टर 1- 845.44 करोड़
3. कांतारा- 400.9 करोड़
4. केजीएफ चैप्टर 1- 228.58 करोड़
5. टॉक्सिक- 221.35 करोड़ (3 दिन)
6. विक्रांत रोणा- 202 करोड़
7. जेम्स- 151 करोड़
8. सू फ्रॉम सो- 123.94 करोड़
9. 777 चार्ली- 105 करोड़
10. कुरुक्षेत्र- 90 करोड़

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास, बनी तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म

हिंदी की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी ‘टॉक्सिक’

इतना ही नहीं, ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में भी रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म महज तीन दिनों में ही हिंदी की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. इसने हिंदी में ‘ओ रोमियो’ को पीछे छोड़ दिया है. देखिए टॉप 10 हिंदी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
2. बॉर्डर 2- 362.76 करोड़
3. भूत बंगला- 199.23 करोड़
4. धमाल 4- 177.92 करोड़
5. आवारापन 2- 149.48 करोड़
6. वेलकम टू द जंगल- 137.93 करोड़
7. कॉकटेल 2- 104.53 करोड़
8. टॉक्सिक- 99 करोड़
9. ओ रोमियो- 83.35 करोड़
10. मैं वापस आऊंगा- 65.15 करोड़ 

बहरहाल, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को दर्शकों ने नेगेटिव रिस्पांस मिले हैं. ये लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई. हालांकि, कुछ सेलेब्स ने इसकी तारीफ की है. किच्चा सुदीप ने कहा, ‘ऐसी फिल्में बनाना बहुत मुश्किल होता है.’ उन्होंने यश की एक्टिंग भी तारीफ की. इसमें कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. उन्हें इंटीमेट सीन्स के लिए काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment