लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Meeting Held Between The Administration And The Muslim Communitykhasd – Dhar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

धार की भोजशाला-कमाल मौलाना दरगाह परिसर के निकट जुम्मे की नमाज को लेकर देर रात स्थान तय हो गया हैं, पहले जहां खसरा नंबर 596 पर नमाज की बात कही जा रही थी। वहीं, प्रशासन व मुस्लिम समाज की बैठक के बाद स्थान को बदला गया है। अब समाज के लोग खसरा नंबर 611 व 612 पर नमाज पढ सकेंगे, इस स्थान से दरगाह से कमाल मौलाना मस्जिद सीधे दिखाई देती है।

मुस्लिम समाज का कहना था कि जिला प्रशासन द्वारा पहले प्रस्तावित जगह पर नमाज अदा करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं था। इधर नए स्थान के चयन का विरोध भी शुरु हो गया हैं, देर रात क्षेत्र के रहवासी सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंचे। यहां पर लोगों ने बताया कि उक्त दोनों खसरा नंबर पर उनका पुस्तैनी हक हैं। हालांकि प्रशासन ने रहवासियों को आज सुबह सूचना दी कि उक्त जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज दोपहर 12 बजे तक प्रशासन के समक्ष पेश करें।

दरअसल कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान नमाज के स्थान को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी थी, आदेश के बाद कल देर शाम प्रशासनिक अमला भोजशाला पहुंचा था। जहां पर सबसे पहले खसरा नंबर की जानकारी राजस्व विभाग ने अधिकारियों के समक्ष दी। जिसके बाद मुस्लिम समाज के शहर काजी वकार सादिक, सदर अब्दुल समद सहित समाज के वरिष्ठों के साथ कलेक्टर राजीव रंजन मीणा व एसपी सचिन शर्मा ने बैठक की थी।

‘समाज की ओर से प्रशासन के साथ समन्वय बनाया जा रहा’

भोजशाला परिसर की बाउंड्रीवॉल से सटी खसरा नंबर 611 और 612 स्थित भूमि पर नमाज पढ़ने की अनुमति दी है। इस पर जिला प्रशासन और मुस्लिम समाज के बीच सहमति बन गई है। कमाल मौलाना वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधि अब्दुल समद ने बताया कि भोजशाला परिसर की बाउंड्रीवॉल से लगी इसी जमीन पर नमाज अदा की जाएगी। समाज की ओर से प्रशासन के साथ समन्वय बनाया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें- पन्ना में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की डंडे से पीटकर की हत्या, कुएं रखा था हथियार

कोर्ट जाएंगे रहवासी

कांग्रेस नेता व क्षेत्र के रहवासी अभिनव बिजवा ने बताया कि कल देर रात सभी को बुलाया गया था। यदि प्रशासन नमाज के लिए हमारी जमीन को समतल करने या दूसरी कोई कार्रवाई के लिए पहुंचता है, तो हम इसका विरोध करेंगे। बिना स्वामित्व स्पष्ट किए किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उन्हें शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक संबंधित जमीन के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज पेश करने का समय दिया है। वे निर्धारित समय के भीतर सभी दस्तावेज प्रशासन को सौंप देंगे। यदि जरूरत पड़ी तो अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

अब्दुल समद ने बताया कि जिस जमीन पर नमाज पढ़ी जानी है, वहां बारिश के कारण कीचड़ हो गया है। इसके अलावा उस जमीन पर खेती भी की जा रही है, इसको देखते हुए प्रशासन से नमाज स्थल तक सुरक्षित पहुंच मार्ग तैयार करने का अनुरोध किया गया है। वजू के लिए पानी, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था कराने की मांग भी की गई है।

रहवासियो ने किया विरोध

नए स्थान का लोग कर रहे विरोध।


 

जिला प्रशासन को शहर में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए भी उचित कदम उठाए हैं। शुक्रवार 31 जुलाई को शहर में अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद है । एएसपी, सीएसपी, डीएसपी, एसडीओपी रैंक के अधिकारी सहित 350 का बल ड्यूटी पर है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मध्यप्रदेश:हर विधानसभा में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मैदान के बीच होगा हेलीपैड;मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले – Mp Cabinet: Sports Complex In Every Assembly Seat, 15,000 Buses To Run By 2030-31

सहारनपुर:पुराने अनुभव और नई टीम के साथ नितिन नवीन ने किया मंथन, 2027 के चुनाव को लेकर तैयार किया रोडमैप – Nitin Nabin Holds Meetings With Former And Current Bjp Leaders, Discusses Roadmap For 2027 Elections

स्कूल में कत्ल और सुसाइड:’मेरी न हुई तो किसी और की नहीं…’, चेहरा था पुराना, मगर इस बार साथ था मौत का सामान – Lakhimpur Kheri School Shooting Teacher Nishat Fatima Killed, Saud Dies By Suicide Gun Recovered

गुरुग्राम के बाद दिल्ली के स्पा में छापा:तीसरी मंजिल पर चल रहा था देह व्यापार, ग्राहक बनी ‘खाकी’; चार पकड़े – Prostitution Racket Busted At Paharganj Spa 4 Arrested 8 Women Rescued

प्रियंका ने महिला सुरक्षा पर जताई चिंता:कहा- अगर सड़कों पर सुरक्षा नहीं, तो बड़ी-बड़ी योजनाओं का क्या फायदा? – Priyanka Gandhi Raises Concern Over Women Safety Says Attacks On Women Becoming More Violent

जम्मू-कश्मीर:महाराजा हरि सिंह और शेख अब्दुल्ला की छुट्टियों पर सदन में हंगामा, भाजपा विधायकों ने किया वॉकआउट – Uproar In Jammu And Kashmir Assembly Over Holidays.

Leave a Comment