- एलपीजी कीमतों में हाल ही में बढ़ोतरी, परिवारों पर असर पड़ा.
- दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹942 हुआ; उज्ज्वला सब्सिडी घटाई.
- होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से कीमतें घट सकती हैं, लगेगा समय.
- 1 जुलाई की समीक्षा में एलपीजी दामों पर फैसला अपेक्षित.
LPG Rate Today on June 16: LPG की कीमतों में पिछले दिनों हुई बढ़ोतरी का असर भारतीय परिवारों के बजट पर पड़ा है. 7 जून को दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से 29 रुपये बढ़ाकर सीधे 942 रुपये कर दी गई. बीते तीन महीनों में हुई यह दूसरी बढ़ोतरी थी. इससे पहले मार्च में कीमतों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया था.
इसी क्रम में कमर्शियल सिलेंडर के रेट भी काफी बढ़ाए जा चुके हैं. सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सालाना मिलने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या नौ से घटाकर चार करने का फैसला भी लिया. सरकार का कहना था कि वह फ्यूल रिजर्व को मजबूत करने और घरेलू सप्लाई को मैनेज करने के साथ-साथ कंज्यूमर्स को मुश्किलों से बचाने के लिए काम कर रही है.
क्या अब सस्ता होगा गैस सिलेंडर?
होर्मुज (Strait of Hormuz) के खुलने से आने वाले दिनों में LPG गैस सिलेंडर सस्ता होने की पूरी संभावना है. हालांकि, इसके लिए उपभोक्ताओं को थोड़ा इंतजार करना होगा. एक्सपर्ट्स का कहना है कि होर्मुज के खुलने के बाद जहाजों का ट्रैफिक पूरी तरह से सामान्य होने में वक्त लगेगा. फिर युद्ध के मद्देनजर बिछाए गए समुद्री बारूदी सुरंगों को हटाने में भी अभी कम से कम 40-50 दिन का वक्त लग सकता है.
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दाम घटने के बाद भारत में सरकारी तेल कंपनियां स्थिति की समीक्षा करेंगी. उसके बाद ही कुछ कहा जाता है. वैसे उम्मीदें इस बात की लगाई जा रही हैं कि 1 जुलाई, 2026 की अगली मासिक समीक्षा में एलपीजी के दामों के लेकर कुछ बड़ा ऐलान किया जा सकता है.
शहरवार LPG सिलेंडर की कीमतें
| शहर | घरेलू सिलेंडर की कीमत | कमर्शियल सिलेंडर की कीमत |
| दिल्ली | 942.0 रुपये | 3113.5 रुपये |
| मुंबई | 941.5 रुपये | 3067.5 रुपये |
| कोलकाता | 968.0 रुपये | 3256.0 रुपये |
| चेन्नई | 957.5 रुपये | 3283.0 रुपये |
| जयपुर | 945.5 रुपये | 3141.0 रुपये |
| नोएडा/गाजियाबाद | 939.50 रुपये | 3113.50 रुपये |
| पटना | 1031.5 रुपये | 3400.5 रुपये |
| भुवनेश्वर | 968.0 रुपये | 3290.5 रुपये |
| चंडीगढ़ | 951.5 रुपये | 3136.0 रुपये |
ये भी पढ़ें:


