
LPG Price Today: जिनके भी घर का गैस सिलेंडर खत्म होने वाला है वो बुकिंग करने के प्लान में होंगे. ऐसे में सबसे पहले एलीपीजी की रेट लिस्ट चेक करनी चाहिए. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 10 जुलाई 2026 के लिए एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं. इस बार भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी फिलहाल स्थिर ही बने हुए हैं. वैसे तो रोज ही लोगों की नजर इस बात पर रहती है कि सिलेंडर सस्ता हुआ है या महंगा. इसी बीच यहां से आप आज के गैस सिलेंडर के दाम देख सकते हैं.
14 किलो घरेलू सिलेंडर का भाव-
- दिल्ली- 942
- नोएडा- 939.50
- मुंबई- 941.50
- कोलकाता- 968
- पटना- 1031.50
- लखनऊ- 979.50
- चेन्नई- 957.50
- चंडीगढ़- 951.50
- जयपुर- 945.50
- हरियाणा- 943.50
- असम- 991
तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
19 किलो कमर्शियल सिलेंडर का भाव-
- दिल्ली- 2930
- नोएडा– 2930
- मुंबई- 2885.50
- कोलकाता- 3081.50
- पटना- 3227
- लखनऊ– 3052.50
- चेन्नई- 3106
- चंडीगढ़- 2954.50
- जयपुर- 2957.50
- हरियाणा- 2932
- असम- 3173.50
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ‘दबंग’ बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
कब बदलते हैं LPG के रेट?
ऑयल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. हालांकि, जरूरत पड़ने पर महीने के बीच में भी घरेलू और कमर्शियल दोनों ही गैस सिलेंडर के रेट बदले जा सकते हैं. इसलिए सिलेंडर बुक करने से पहले ताजा कीमत जरूर चेक कर लें.
घर बैठे कैसे जानें अपने शहर का रेट?
अगर आप अपने शहर का सटीक LPG रेट जानना चाहते हैं तो इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम या हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट कीमत देख सकते हैं. वहां हर शहर के हिसाब से अपडेटेड रेट बताए गए हैं. फिलहाल, 10 जुलाई को तो उपभोक्ताओं को कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है.
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
