लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

TRAI MyCall App Launch | Rate Call Quality & Improve Telecom Services

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने 3 अगस्त को अपने ‘TRAI MyCall’ मोबाइल एप्लिकेशन का नया और बेहतर वर्जन लॉन्च किया है। इस एप के जरिए टेलीकॉम उपभोक्ता अपनी वॉयस कॉलिंग के अनुभव को सीधे रेट कर सकेंगे और उसकी रिपोर्ट दे सकेंगे। रेगुलेटर का मकसद उपभोक्ता फीडबैक को तकनीकी नेटवर्क डेटा के साथ जोड़कर सर्विस क्वालिटी का बेहतर आकलन करना है।

क्या है TRAI MyCall एप?

MyCall एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को वॉयस कॉल पर रियल-टाइम फीडबैक देने की सुविधा देता है। इसके साथ ही यूजर कॉल से जुड़े नेटवर्क पैरामीटर्स की जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

यह फीडबैक टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स यानी TSPs और TRAI को दिखाई देता है। इससे ऑपरेटर्स को यह समझने में मदद मिलती है कि नेटवर्क परफॉर्मेंस में कहां सुधार की जरूरत है। साथ ही, रेगुलेटर को क्वालिटी ऑफ एक्सपीरियंस यानी QoE का आकलन करने के लिए एक ठोस आधार मिलता है।

एप की मुख्य विशेषताएं

इस एप के जरिए यूजर 1 से 5 स्टार के पैमाने पर कॉल को रेटिंग दे सकते हैं। इसके अलावा, कॉल ड्रॉप, इको, ऑडियो में देरी, क्रॉस-कनेक्शन, आवाज कटने, वन-वे ऑडियो और कॉल कनेक्ट होने में देरी जैसी समस्याओं की रिपोर्ट भी की जा सकती है। ये रिपोर्ट संबंधित सर्विस प्रोवाइडर को भेजी जाती है ताकि वे सुधारात्मक कदम उठा सकें।

उपभोक्ताओं की भागीदारी जरूरी: चेयरमैन

लॉन्चिंग के मौके पर TRAI चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि हर टेलीकॉम उपभोक्ता नेटवर्क क्वालिटी का अनुभव खुद करता है। यह एप उपभोक्ताओं को अपनी राय साझा करने के लिए सशक्त बनाएगा।

उन्होंने कहा कि यह डेटा सर्विस प्रोवाइडर्स को नेटवर्क की कमियों को पहचानने और उन्हें ठीक करने में मदद करेगा। लाहोटी ने मोबाइल यूजर्स से ऐप डाउनलोड करने और नियमित रूप से फीडबैक देने की अपील की।

क्या यह अनिवार्य है?

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चेयरमैन ने साफ किया कि इस ऐप का इस्तेमाल पूरी तरह से स्वैच्छिक है। TRAI की इसे फोन कॉलिंग एप्स में जोड़ने या अनिवार्य बनाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेटर्स के खिलाफ कार्रवाई केवल ऐप के फीडबैक पर आधारित नहीं होगी, बल्कि यह TRAI के नेटवर्क मॉनिटरिंग और ड्राइव टेस्ट के तकनीकी मानकों पर ही निर्भर करेगी।

अन्य ऐप्स के साथ तालमेल

लाहोटी ने बताया कि MyCall एप TRAI के अन्य उपभोक्ता-केंद्रित ऐप्स जैसे ‘TRAI MySpeed’ और ‘TRAI DND’ की तरह ही काम करेगा। MySpeed ऐप यूजर्स को ब्रॉडबैंड स्पीड मापने और रिपोर्ट करने की सुविधा देता है, जबकि DND ऐप अनचाहे कमर्शियल मैसेज और कॉल से बचने में मदद करता है। फिलहाल, TRAI MyCall एप एंड्रॉइड डिवाइस के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एआई डिटेक्शन टूल ‘पैंग्राम’ के यूजर 44 गुना बढ़े:स्टैनफर्ड के दो दोस्तों ने गूगल-टेस्ला छोड़ी, बनाया अनोखा टूल

UPI July 2026 Record | 23.66 Billion Transactions; NPCI Data Details

भारत में 9 JBL स्पीकर्स वाला पहला टैबलेट लॉन्च:मोटो पैड 70 ग्रूव में 12.1-इंच डिस्प्ले, 10200mAh बैटरी के साथ 15 घंटे चलेगा; कीमत ₹36,999

देश में 4.7 लाख गाड़ियां बिकीं,पिछले साल से 33% ज्यादा:मारुति-हुंडई की एक महीने में रिकॉर्ड सेल; कम ब्याज दर और टैक्स राहत से मांग बढ़ी

एआई निजी जानकारी जुटा रहा; प्राइवेसी के लिए सेटिंग्स बदलें:सामान्य बातचीत से भी एआई आपकी निजी जानकारी का अनुमान लगा सकता है

सैमसंग फोल्ड-8 सीरीज में टैबलेट जैसी स्क्रीन:कंपनी ने बदला फोल्डेबल का फॉर्मूला; स्लिम डिजाइन-मजबूत डिस्प्ले पर जोर, आईफोन से हलका

Leave a Comment