Lalit Modi: IPL के फाउंडर ललित मोदी और अन्य लोगों को 2009 के आईपीएल साउथ अफ्रीका FEMA मामले में बड़ी राहत मिली है, जिसके बाद अब ललित मोदी फाइनली 16 साल के बाद भारत वापस लौटेंगे. ये खुशखबरी उन्होंने खुद लोगों के साथ शेयर की है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वो बता रहे हैं कि वो ट्रिब्यूनल के इस फैसले स बेहद खुश हैं और भारत आने के लिए बेताब भी हैं.
क्या बोले ललित मोदी?
न्यूज एजेंसी ANI ने ललित मोदी का ये वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो कह रहे हैं कि, ‘बीते दिन आए फैसले से मैं बहुत खुश हूं. सच में, ये दिन बहुत अच्छा रहा है. मैंने 16 साल तक लड़ाई लड़ी और मीडिया और बाकी सभी लोगों से जो कुछ भी कहा वो आखिरकार सच साबित हुआ. मुझे बहुत खुशी है कि ट्रिब्यूनल ने मेरे पक्ष में फैसला सुनाया है.’
I am really looking forward to returning to India after a long long time. Stay well and stay safe 🙏🏽 https://t.co/29AaVrxF6V
यह भी पढ़ेंएबीपी न्यूज़ Top 10, रात की बड़ी खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ – रात – ABP News— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 22, 2026
ये भी पढ़ें: 180 रुपए के बिस्किट पर नौकरी से निकाला, कंपनी अब 28 लाख देकर बुला रही वापस, शख्स ने ठोका केस
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे सिर्फ IPL की भलाई की चिंता थी और किसी चीज की नहीं. वो मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. अब वो अध्याय पीछे छूट चुका है, मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ूंगा और भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. मैं शायद इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में वापस आऊंगा. अक्टूबर में मेरा नाती होने वाला/वाली है और उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा और मैं भारत वापस आ जाऊंगा.’ इस फैसले के आने के बाद उन्होंने अपनी जीत का जश्न भी मनाया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने ऑफिशियल X अकाउंट के जरिए शेयर किया है.
https://t.co/XKyChRdJhW
It’s a win 🙏🏽🤗 pic.twitter.com/kLthKUDMpa— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 21, 2026
हालांकि ललित मोदी ने ये भी साफ कर दिया है कि वो रहेंगे तो लंदन में ही लेकिन भारत आना- जाना करते रहेंगे. वो अपने बेटे को फैमिली बिजनेस में भारत में एस्टैबलिश करेंगे और भारत उनका वतन है तो वो यहां पर आते- जाते रहेंगे.
FEMA मामले में मिली राहत
ललित मोदी को साल 2009 के FEMA मामले में बड़ी राहत मिल गई है. स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (फॉरफीचर ऑफ प्रॉपर्टी) एक्ट (SAFEMA) के तहत अपीलीय ट्रिब्यूनल ने साल 2009 के आईपीएल साउथ अफ्रीका फेमा (FEMA) मामले में ललित मोदी और अन्य अपीलकर्ताओं को बड़ी राहत दी है. ट्रिब्यूनल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ज्यादातर निष्कर्षों और लगाए गए जुर्मानों को रद्द कर दिया. इसी फैसले से ललित मोदी बेहद खुश नजर आए और उन्होंने ये वीडियो शेयर किया.
बता दें कि ललित मोदी ने साल 2010 में भारत छोड़ दिया था. उनके ऊपर ED ने वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया था, जिसके बाद वो देश छोड़कर चले गए थे. हालांकि अब इस मामले में उन्हें बड़ी राहत मिली है तो वो एक बार फिर से वतन वापसी का प्लान बना रहे हैं. अक्टूबर में वो नाना भी बनने वाले हैं, ऐसे में अब उनका भारत लौटना तय ही माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: ये शराब है या हीरा? ठेके पर बिक रही 75 लाख की सिंगल माल्ट व्हिस्की, किस देश से आई?


