लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Krishnavataram Part 1 Daadi Ki Shaadi And Raja Shivaji Box Office Collection On Sunday – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इन दिनों सिनेमाघरों में कई बेहतरीन फिल्में सजी हैं। इसमें ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’, ‘दादी की शादी’ शामिल हैं। इन सभी फिल्मों का रविवार को कलेक्शन बढ़ा है। वहीं कुछ पुरानी फिल्में जैसे ‘राजा शिवाजी’, ‘एक दिन’ और ‘भूत बंगला’ भी लगी हैं। इनके कलेक्शन में भी वीकएंड पर उछाल आया है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है।




Krishnavataram part 1 Daadi ki shaadi and Raja Shivaji Box office collection on sunday

फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ रिव्यू
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’

माइथोलॉजिकल फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही लेकिन वीकएंड पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। रविवार को इसने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसका कलेक्शन 2.25 करोड़ रुपये था। शुक्रवार को इसने 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इसने 42 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.32 करोड़ रुपये हो गया है।


Krishnavataram part 1 Daadi ki shaadi and Raja Shivaji Box office collection on sunday

दादी की शादी
– फोटो : इंस्टाग्राम


‘दादी की शादी’

कपिल शर्मा और नीतू कपूर की अदाकारी से सजी फिल्म ‘दादी की शादी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन इसका कलेक्शन अच्छा नहीं रहा। वीकएंड पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया। रविवार को फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसकी कमाई 1.15 करोड़ रुपये हो गई। ओपनिंग डे पर इसका कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा। इसका कुल कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये हो गया है।


Krishnavataram part 1 Daadi ki shaadi and Raja Shivaji Box office collection on sunday

‘राजा शिवाजी’ का पहला टीजर लुक रिलीज
– फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd


‘राजा शिवाजी’ की कमाई

छत्रपति शिवाजी की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ एक मई को रिलीज हुई। वीकएंड पर इसके कलेक्शन में उछाल आया है। रविवार को इसने 6.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 5.60 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं शुक्रवार को इसकी कमाई 3.20 करोड़ रुपये थी। इसका टोटल कलेक्शन 68.25 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, सलमान खान और विद्या बालन हैं।


Krishnavataram part 1 Daadi ki shaadi and Raja Shivaji Box office collection on sunday

एक दिन ट्रेलर
– फोटो : वीडियो ग्रैब


‘एक दिन’ का कलेक्शन

साई पल्लवी और जुनैद खान की अदाकारी से सजी फिल्म ‘एक दिन’ ने रविवार को सिर्फ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 9 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म की कमाई शुरू से ही कम रही है। यह बॉक्स ऑफिस की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। 10 दिनों में इसका कुल कलेक्शन 4.24 करोड़ रुपये हो गया है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार:जमुई छेड़छाड़ कांड पर तेजस्वी का बड़ा आरोप, लिखकर बताया सीएम सम्राट चौधरी ने किससे-क्या बात की? – Bihar: Tejashwi Yadav Targets Cm Samrat Choudhary Over Jamui Molestation Incident.

बड़ा बदलाव:40 साल बाद एसएफआई के गढ़ में एबीवीपी का कब्जा, केरल के त्रिपुनिथुरा कॉलेज की सभी सीटें जीतीं – Major Shift: Abvp Captures Sfi Stronghold After 40 Years, Winning All Seats At Kerala’s Tripunithura College.

यूपी:जनजाति बहुल बघाड़ू में 23 साल में 110% बढ़े मुस्लिम वोटर, पनौरा में 33% की वृद्धि; बदलाव के पीछे ये कारण – Up Muslim Voters Rise In Tribal-dominated Baghadu In 23 Years Reason Details In Hindi

नेशनल फिल्म अवाॅर्ड्स:आज कलाकारों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति; कार्तिक ने जताई खुशी, रणदीप ने कही यह बात – 72nd National Film Awards To Be Held In Gujrat Today Kartik Aryan And Randeep Hooda Reacts

सेहत से हो रहा खिलवाड़:220 दवाओं के सैंपल टेस्ट में फेल, कैसे धड़ल्ले से बनाई जा रहीं नकली दवाएं? – Public Health Being Compromised? 220 Drug Samples Fail Tests; Spurious Medicines Being Manufactured Rampantly

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा:शादी से लौट रहे थे, खाई में गिरी कार; Nh-305 हादसे में चार की मौत; एक घायल – Haripur Nagan Nh 305 Car Accident Four Killed One Injured Anni Kullu

Leave a Comment