लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इस लत ने राहुल को बनाया राक्षस:दोस्त कहते थे तेरा लक अच्छा है, ‘लक्ष्मी’ के लिए मार्कशीट तक रख दी थी गिरवी – Murder Of Irs Officers Daughter Rahul Meena Addiction To Online Gaming Turned Him Into A Killer

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


दक्षिणी दिल्ली के कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी राहुल मीणा के 10वीं में 76 और 12वीं में 90 प्रतिशत अंक थे। जब उसने 12वीं पास की तो वह ऑनलाइन गेमिंग में खेलने लगा और इसके दलदल में वह फंस गया। इसकी लत राहुल पर इस कदर हावी हुई कि वह लाखों रुपये का कर्ज लेकर भी गेम खेलता रहा। इसी लत ने उसे होनहार छात्र से हैवान बना दिया। 




Murder of IRS Officers Daughter Rahul Meena Addiction to Online Gaming Turned Him into a Killer

Delhi Murder
– फोटो : अमर उजाला


राहुल के परिवार में कौन-कौन?

राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कुंडरोली गांव निवासी राहुल मीणा के परिवार के उसके माता-पिता व दो भाई हैं। उसका बड़ा भाई गांव में रहकर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, जबकि छोटे भाई को राहुल की बुआ ने बचपन में ही गोद ले लिया था। राहुल के पिता गांव में ही खेतीबाड़ी मजदूरी करते हैं। अलवर पुलिस ने राहुल के पिता सहित छह आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन्होंने बुधवार को छानबीन करने पहुंची दिल्ली पुलिस का विरोध किया था।


Murder of IRS Officers Daughter Rahul Meena Addiction to Online Gaming Turned Him into a Killer

Delhi Murder
– फोटो : अमर उजाला


5 लाख रुपये गेम में जीता था, दोस्तों ने कहा-तेरा लक अच्छा चल रहा, हमारी आईडी से भी खेलो 

राहुल ने साइंस विषय से 12वीं पास की थी। इसी दौरान वह मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने लगा। इससे उसने करीब पांच लाख रुपये भी कमा लिए थे। तभी राहुल के दोस्तों ने उससे कहा कि उसका लक अच्छा चल रहा है। दोस्तों ने कहा कि वह उनकी आईडी से भी गेम खेले। पैसे जीतने पर कुछ कमीशन उसे दिया जाएगा। यहां से ही आरोपी ऑनलाइन गेमिंग की दलदल में फंस गया। वह अपने दोस्तों की आईडी से लाखों रुपये हार गया। फिर उसके दोस्तों ने उस पर पैसे वापस करने का दबाव बनाना शुरू किया। इस तरह राहुल लोगों से उधार रुपये लेकर लाखों का कर्जदार हो गया।


Murder of IRS Officers Daughter Rahul Meena Addiction to Online Gaming Turned Him into a Killer

delhi murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


गेम में पैसा लगाने के लिए गिरवी रखी थी मार्कशीट 

राहुल को ऑनलाइन गेम का नशा इस कदर चढ़ा कि उसने इसमें पैसा लगाने के लिए अपनी 12वीं की मार्कशीट को भी गिरवी रख दी थी। कई बार उसने घर का सामान बेचकर व बाइक, मोबाइल भी गिरवी रखकर गेम में पैसा लगाया। दिल्ली में नौकरी के दौरान भी वो गेम में पैसे हार गया था। इसलिए उसने वहां घर के आसपास दुकानदार में लोगों से पैसे उधार लिए थे।


Murder of IRS Officers Daughter Rahul Meena Addiction to Online Gaming Turned Him into a Killer

delhi murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


‘मैंने अपनी जगह किसी और को नौकरी पर लगाया’ 

जब राहुल को दिल्ली में आईआरएस अधिकारी ने नौकरी से निकाल दिया तो वह अपने गांव पहुंचा। यहां पर उसने ग्रामीणों और परिजनों को बताया कि वो छुट्टी पर आया है और उसने अपनी जगह पर किसी और को नौकरी पर लगा दिया है। वह गांव आने के बाद भी लगातार ऑनलाइन गेम खेलता रहा। कई साल पहले राहुल के पिता भी दिल्ली में नौकरी करते थे, वो भी इनकम टैक्स विभाग व अन्य अधिकारियों के घर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने ने ही राहुल को एक अधिकारी के घर पर नौकरी पर लगवाया था।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमर उजाला जीवांजलि:जया किशोरी ने बताया बेहतर इंसान बनने का मंत्र, कहा- संस्कार, संयम और संवेदनशीलता रखें – Amar Ujala Jeevanjali Program Held In Dehradun Shares Mantra For Becoming Better Person

Top News:दिल्ली-ncr में स्वाइन फ्लू संक्रमण बढ़ा; 800 मीट्रिक टन की पहली खेप से सस्ता होगा प्याज; सुर्खियां – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26th August 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

एसआईआर:नोटिस पर छलका सेवानिवृत्त कर्नल का दर्द, 37 साल तक की देश सेवा; अब वोट देने के लिए लड़ रहे हैं जंग – Sir: Retired Colonel’s Anguish Spills Over In Notice

इंतजार खत्म:आज दिल्ली की चार हजार महिलाओं को मिलेंगे लक्ष्मी योजना के लाभार्थी पत्र, तालकटोरा में बड़ा आयोजन – 4,000 Women In Delhi Will Receive Beneficiary Letters For The Lakshmi Yojana Today

स्वाइन फ्लू :दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस; एनसीआर के अस्पताल अलर्ट मोड में – Swine Flu: 2,308 Patients In Delhi, Cases In Noida Rise Eightfold In 24 Hours

चीनी की नई दरें क्या?:55 रुपये प्रति किलो हुई चीनी की थोक कीमत, सरकार का दावा- एक्स-मिल भाव में 18% की गिरावट – New Sugar Rates Wholesale Price Of Sugar 55 Per Kg Government Claims 18 Pc Drop In Ex-mill Prices Know Details

Leave a Comment