इंडियन प्रीमियर लीग में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला है. प्लेऑफ के लिहाज से ये महत्वपूर्ण होगा, जिसे जीतकर GT प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लेगी. KKR को दौड़ में बने रहने के लिए जीतना जरुरी है. ये मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा. जानिए आज के मैच में पिच का बर्ताव कैसा रहेगा.
गुजरात टाइटंस का ये 13वां मैच है, टीम ने अभी तक 8 मैच जीते और 4 हारे हैं. 16 अंक और +0.551 की नेट रन रेट के साथ टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. आज जीती तो GT पहले स्थान पर आ जाएगी. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 में से 4 जीते और 6 हारे हैं. एक पॉइंट उन्हें मैच रद्द होने के कारण मिला था. KKR अब बचे हुए तीनों मैच जीतकर भी 15 अंकों तक ही पहुंचेगी, ऐसे में आज हारी तो कोलकाता का प्लेऑफ में जाने का चांस खत्म हो जाएगा.
ईडन गार्डन्स का IPL रिकॉर्ड
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आईपीएल के कुल 104 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 43 बार और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 59 बार जीती है. इससे साफ है कि यहां ओस एक बड़ा फैक्टर साबित होती है और चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है. यहां सबसे बड़ा टोटल 262 का है, जो 2024 में पंजाब किंग्स ने कोलकाता के खिलाफ बनाया था. सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी 112 रन की है, जो 2022 में रजत पाटीदार ने खेली थी. पहली पारी में यहां एवरेज स्कोर 164 रन है.
यह भी पढ़ें- RCB-GT के 99%, CSK के रह गए 17%, देखें सभी 8 टीमों के प्लेऑफ में जाने के चांस कितने प्रतिशत
KKR vs GT मैच की पिच रिपोर्ट
आज की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रह सकती है. सपाट पिच है, जहां गेंदबाजों के लिए आसान नहीं रहने वाला. यहां बारिश से पिच का बर्ताव बदल भी सकता है, गेंद का उछाल बल्लेबाजों को तंग कर सकता है. आज हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे. पहली पारी में 220-230 रन बने तो चेज करने वाली टीम को मुश्किल भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें- ड्रेसिंग रूम में भिड़े शाहीन अफरीदी और शान मसूद, शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम में तनाव
कहां देखें लाइव
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.


