लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Kerala Flood:केरल में मूसलाधार बारिश का कहर, आठ की मौत और हजारों बेघर; राहुल गांधी सरकार-जनता से क्या बोले? – Rahul Gandhi Says Kerala Government Making Every Effort To Support Families Affected By Heavy Rains

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केरल में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भूस्खलन, जलभराव और मकानों को हुए नुकसान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार हरसंभव राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से भी राहत अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

आठ लोगों की मौत, कई अब भी लापता

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि केरल में भारी बारिश से हुई तबाही से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने आठ लोगों की मौत पर शोक जताया और लापता लोगों के सुरक्षित मिलने तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

‘सरकार हरसंभव मदद कर रही’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों की मदद और राहत एवं पुनर्वास कार्यों के समन्वय के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने लोगों से विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की। राहुल ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा केरल एकजुट है और वह हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

 

मुख्यमंत्री ने जारी किए नुकसान के आंकड़े

केरल सरकार के अनुसार, भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक आठ लोगों की मौत, आठ लोग लापता और 13 लोग घायल हुए हैं। सरकार ने बताया कि 27 मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 196 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। राहत और बचाव के लिए राज्यभर में 209 राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां 5,792 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि मृतकों के परिजनों और जिन परिवारों ने अपना घर या आजीविका खोई है, उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रियंका गांधी ने भी जताया दुख

वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी भारी बारिश से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए लापता लोगों के सुरक्षित लौटने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य में राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं। उन्होंने कांग्रेस और यूडीएफ कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें और इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहें।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का शब्द: नवोन्मेष और सुमित्रानंदन पंत की कविता 'आओ, हम अपना मन टोवें'

Greece Fire:जंगल की आग बुझाने में जुटे दो फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, एथेंस के पास हादसा; दो की मौत – Many Killed When Firefighting Helicopters Collide Near Athens As Europe’s Wildfire Emergency Rages; Updates

खबर का असर:महिलाओं-बच्चों समेत जम्मू में पकड़े गए 21 बांग्लादेशी, असम से घुसपैठ कर कश्मीर में बसने की साजिश – 21 Bangladeshis Apprehended In Jammu; Plot To Infiltrate From Assam And Settle In Kashmir

अखिलेश का बड़ा आरोप:बीते दस वर्षों में बंद हुए हैं प्रदेश के 26 हजार से ज्यादा स्कूल, लगातार घट रहे छात्र – Akhilesh’s Big Allegation: Over 26,000 Schools In The State Have Closed In The Last Ten Years

Spider Man Brand New Day Box Office Collection On Day 4 Total Earning On Sunday – Entertainment News: Amar Ujala

Jharkhand:jpsc-jssc विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, बोले- Cjp आपके साथ है – Abhijeet Dipke Supports Jpsc Jssc Protesting Students Jharkhand News

Leave a Comment