लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चंडीगढ़ से दिल्ली-NCR तक CBI ने लगाई रेड, 661 करोड़ रुपयेकी हेराफेरी पर आज की बड़ी कार्रवाई

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • सीबीआई ने 661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले पर छापे मारे.
  • हरियाणा, चंडीगढ़ विभागों के फंड का बैंकों में दुरुपयोग हुआ.
  • बैंक, सरकारी कर्मचारियों ने मिलकर फर्जी खातों में फंड भेजा.
  • तलाशी में महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य जब्त हुए.

CBI Raid in Bank Fraud Case: CBI ने आज हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के विभागों से सरकारी फंड की हेराफेरी से जुड़े 661 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के सिलसिले में चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छह जगहों पर तलाशी ली है.

IDFC फर्स्ट बैंक और AU फाइनेंस बैंक में रखे गए फंड के कथित दुरुपयोग की चल रही जांच के तहत सीबीआई की टीम सबसे पहले हरियाणा सरकार के उन वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश दी है, जो फंड आवंटन से जुड़े थे.

नोएडा भी पहुंची CBI की टीम

जांच एजेंसी के निशाने पर नोएडा स्थित विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड (Vipam Consultancy Private Limited) और उसके निदेशक भी हैं, जिनके जरिए फंड को डायवर्ट किए जाने का शक है. एजेंसी के मुताबिक, इस धोखाधड़ी से हरियाणा सरकार के आठ विभाग और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के दो विभाग – म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चंडीगढ़ और चंडीगढ़… प्रभावित हुए

जांच में मिले कई सबूत

आज हुई तलाशी में सीबीआई को कई महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस (लैपटॉप, फोन) और बेनामी संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड मिले हैं. एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ”जांच के दौरान ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि सरकारी कर्मचारियों ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर अकाउंट खोलने, फंड ट्रांसफर करने और बाद में उसे दूसरी जगह भेजने में मदद की थी.”

आखिर क्यों हुई कार्रवाई?

जांच के मुताबिक, IDFC First Bank और AU Small Finance Bank के कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के 8 विभागों और चंडीगढ़ प्रशासन के 2 सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर जनता और विकास कार्यों के लिए रखा पैसा इन बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के लिए जमा कराया था.

फिर आरोपितों ने फर्जी चेक और डॉक्यूमेंट्स के जरिए उन पैसों को शेल (फर्जी) कंपनियों और निजी खातों में ट्रांसफर कर दिया. इस मामले में अब तक 16 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. सीबीआई ने 15 मुख्य आरोपियों (6 बैंक कर्मचारी, 3 सरकारी अधिकारी शामिल) के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल भी कर दी है. आज हुई छापामारी में मिले सबूतों के आधार पर अगली सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी. 

ये भी पढ़ें:

IPL स्टार होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी से क्यों पीछे हट रही हैं बड़ी कंपनियां, यह है असली वजह 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment