लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Spider Man Brand New Day Box Office Collection On Day 4 Total Earning On Sunday – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। भारत में यह फिल्म 30 जुलाई को रिलीज हुई थी। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे। वीकएंड पर भी इसने अच्छी कमाई की है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को कितना कलेक्शन किया है?




Spider Man Brand New Day Box Office Collection on day 4 total earning on Sunday

स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे
– फोटो : अमर उजाला


दिन के हिसाब से कलेक्शन

टॉम हॉलैंड की अदाकारी वाली फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन भारत के बॉक्स ऑफिस पर 60.60 करोड़ रुपये की बड़ी ओपनिंग ली। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसकी कमाई घटी और इसने 49.35 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसने 70.25 करोड़ रुपये कमाए। तीन दिनों में इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

यह खबर भी पढ़ें: Spider Man- Brand New Day Movie Review: टॉम हॉलैंड ने लगा दी पूरी जान, एक्शन और इमोशन भरपूर पर खटकती है यह बात

 


Spider Man Brand New Day Box Office Collection on day 4 total earning on Sunday

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ट्रेलर रिलीज
– फोटो : सोशल मीडिया


आज कितनी हुई कमाई?

जहां तीसरे दिन फिल्म ने वीकएंड का पूरा फायदा उठाया, वहीं चौथे दिन भी फिल्म वीकेंड का फायदा उठाती नजर आ रही है। सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को खबर लिखे जाने तक 65.88 करोड़ रुपये कमाए हैं। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 246.08 करोड़ रुपये हो चुका है। चार दिनों में यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।


Spider Man Brand New Day Box Office Collection on day 4 total earning on Sunday

फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’
– फोटो : X


किस भाषा में कितना कलेक्शन?

यह गौरतलब है कि डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारत में कई भाषाओं में रिलीज हुई है। हर भाषा में इसे दर्शक प्यार दे रहे हैं।

  • अंग्रेजी में इस फिल्म ने अब तक 136.11 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • हिंदी भाषा में इसने 86.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • तमिल भाषा में 12.14 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • वहीं तेलुगु भाषा में 10.92 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • मलयालम में इसने 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
  • कन्नड़ में इसकी कमाई 0.13 लाख रुपये रही है।


Spider Man Brand New Day Box Office Collection on day 4 total earning on Sunday

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे
– फोटो : X


क्या है फिल्म की कहानी?

‘नो वे होम’ की घटनाओं के चार साल बाद पीटर पार्कर (टॉम हॉलैंड) पूरी तरह अकेला पड़ चुका है। डॉक्टर स्ट्रेंज के स्पेल के बाद पूरी दुनिया उसे भूल चुकी है। पीटर न्यूयॉर्क के एक छोटे से अपार्टमेंट में अकेले रहता है और अपनी पूरी जिंदगी स्पाइडर-मैन बनकर लोगों की मदद करने में लगा देता है।

अपने करीबियों को सुरक्षित रखने के लिए वह खुद उनसे दूरी बनाए रखता है। इसी बीच न्यूयॉर्क पर एक नया खतरा मंडराने लगता है। मैक गार्गन उर्फ स्कॉर्पियन की वापसी होती है। हालात तब और मुश्किल हो जाते हैं, जब हल्क और पनिशर जैसे ताकतवर किरदार भी कहानी का हिस्सा बनते हैं।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अखिलेश का बड़ा आरोप:बीते दस वर्षों में बंद हुए हैं प्रदेश के 26 हजार से ज्यादा स्कूल, लगातार घट रहे छात्र – Akhilesh’s Big Allegation: Over 26,000 Schools In The State Have Closed In The Last Ten Years

Jharkhand:jpsc-jssc विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, बोले- Cjp आपके साथ है – Abhijeet Dipke Supports Jpsc Jssc Protesting Students Jharkhand News

Mp:दतिया उपचुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती 6 साल के लिए निष्कासित – Mp: Congress Expels Former Mla Rajendra Bharti For Six Years Ahead Of Datia By-election Results.

Cwg 2026:ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त, कुल कितने पदक जीते? देर रात होगा समापन समारोह – Commonwealth Games 2026 Highlights Indian Campaign Ends Total Medal And Closing Ceremony News And Updates

Attack On Pappu Yadav:कौन है सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाला सुमित? यूपी से दिल्ली इस काम के लिए आया था – Person Who Threw Slipper At Pappu Yadav Identified Accused Sumit Resident Of Bulandshahr

अपहरण का Live Video:बाजार से आ रही मां के हाथ से छीना बेटा, कार में डाल भागा किडनैपर; खुलासे से सब हैरान – Father Abducts 8-year-old Child In A Car In Broad Daylight In Mathura

Leave a Comment