लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Katrina Kaif Photo With Boy: कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने 16 जुलाई को बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस बार एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे बेटे विहान और पति विक्की कौशल संग मनाया. एक्ट्रेस ने अब कुछ फोटोज शेयर की हैं और लिखा ये उनका बेस्ट बर्थडे था. एक्ट्रेस फोटोज में बहुत खुश नजर आ रही हैं. उन्होंने पहली बार बेटे विहान संग फोटोज शेयर की.

कैटरीना कैफ की पोस्ट वायरल

कैटरीना कैफ ने लिखा, ‘आप मेरे लिए सबसे कीमती आशीर्वाद हैं. इसके लिए मैं हमेशा आभारी हूं. बेस्ट बर्थडे. आप भी बुरे नहीं हैं. तस्वीरों में कैटरीना बेटे संग पार्क में खेलती दिख रही हैं. तस्वीर में विहान कैटरीना की नाक पकड़ता दिखा. कैटरीना ऑरेंज कलर की वनपीस ड्रेस में दिखीं. उन्होंने नो मेकपअप लुक लिया. वो अपने लंबे बाल भी फ्लॉन्ट करती दिखीं. वहीं एक फोटो में वो विक्की संग हंसती दिखीं. कैटरीना की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने ‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स

विक्की और कैटरीना की बात करें तो दोनों ने लंबे समय तक डेट किया और फिर शादी की थी. उन्होंने अपने डेटिंग पीरियड को सीक्रेट रखा था. 9 दिसंबर 2021 को दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी. उनकी शादी बहुत चर्चा में रही थी. 7 नवंबर 2025 को उन्होंने बेटे विहान का वेलकम किया.

वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें ‘मैरी क्रिसमस’ में देखा गया था. फिल्म में वो विजय सेतुपति के अपोजिट रोल में थीं. इसके अलावा कैटरीना कैफ को फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था. इस फिल्म में वो सलमान खान के अपोजिट रोल में दिखी थीं. कैटरीना को अब फिल्म जी ले जरा में देखा जा सकता है. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट भी हैं. हालांकि, अभी ये फिल्म डिले चल रही है और कोई अपडेट सामने नहीं आया है. ऐसी भी खबरें आई कि फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है. हालांकि, मेकर्स ने कहा कि फिल्म डिले चल रही है.

ये भी पढ़ें- रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Meenakshi Recreates Nagin Song: ‘नागिन’ वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया ‘नाचे नागिन गली गली’ का आइकॉनिक गाना

गोविंदा से प्रीति जिंटा तक, सालों बाद इन सितारों की होगी बड़े पर्दे पर वापसी, इन फिल्मों से मचाएंगे गदर

कैसे शुरू हुई यामी गौतम और आदित्य धर की लव स्टोरी? एक्ट्रेस ने खुद सुनाई कहानी, कहा- ‘टीम को भी पता नहीं चला’

Randeep Hooda Post: बेटी न्योमिका की पहली ‘चावल रस्म’ पर रणदीप हुड्डा ने परिवार संग बिताए खास पल

पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो

Leave a Comment