लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Kareena Kapoor Vs Abhishek Bachchan: ‘रिफ्यूजी’ से डेब्यू के बाद करीना कपूर और अभिषेक बच्चन में से किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


साल 2000 में ‘रिफ्यूजी’ के साथ करीना कपूर और अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. 26 साल बाद दोनों ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन हिट फिल्मों के मामले में आखिर किसका पलड़ा भारी रहा? आइए जानते हैं.

करीना कपूर ने अभिषेक बच्चन को छोड़ा पीछे
जे.पी. दत्ता के निर्देशक में बनी फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से करीना कपूर और अभिषेक बच्चन ने एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. 26 साल बाद दोनों ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सफलता के मामले में करीना ने अभिषेक को काफी पीछे छोड़ दिया. जहां करीना के खाते में 23 से ज्यादा हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं, वहीं अभिषेक के हिस्से में करीब 10 से 12 सफल फिल्में ही आईं.

करीना कपूर ने कितने हिट्स दिए?
साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली करीना कपूर खान आज बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. करीना ने अपने अब तक के करियर में 23 से ज्यादा हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इस लिस्ट में ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘जब वी मेट’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘गोलमाल 3’, ‘सिंघम रिटर्न्स’, ‘3 इडियट्स’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘गुड न्यूज’, ‘ऐतराज’, ‘हलचल’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘रा.वन’, ‘क्रू’, ‘अजनबी’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘चुप चुप के’, ‘तलाश’, ‘की एंड का’, ‘उड़ता पंजाब’, ’36 चाइना टाउन’ और ‘मुझे कुछ कहना है’ जैसी फिल्में शामिल हैं. 

Kareena Kapoor Vs Abhishek Bachchan: 'रिफ्यूजी' से डेब्यू के बाद करीना कपूर और अभिषेक बच्चन में से किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?

ये भी पढ़ें- Welcome to The Jungle के फैंस के लिए गुड न्यूज, मंगलवार को सस्ते में देख पाएंगे फिल्म, मिली इतनी भारी छूट

अभिषेक बच्चन ने कितने हिट्स दिए?
‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिषेक बच्चन का फिल्मी सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. करियर की शुरुआत में लगातार 17 फ्लॉप फिल्मों का सामना करने के बाद उन्होंने दमदार वापसी की. 26 साल के अपने करियर में अभिषेक ने करीब 10 से 12 हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इनमें ‘धूम’ फ्रेंचाइजी, ‘बंटी और बबली’, ‘गुरु’, ‘सरकार ‘, ‘बोल बच्चन’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘राजा शिवाजी’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘दोस्ताना’ और ‘पा’, जैसी फिल्में शामिल हैं. अभिषेक की ज्यादातर सफल फिल्में मल्टीस्टारर या फ्रेंचाइजी का हिस्सा रही हैं. 

Kareena Kapoor Vs Abhishek Bachchan: 'रिफ्यूजी' से डेब्यू के बाद करीना कपूर और अभिषेक बच्चन में से किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?

करीना कपूर ने शेयर की अनदेखी फोटो
‘रिफ्यूजी’ के 26 साल पूरे होने पर करीना कपूर ने इस खास मौके को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तीन अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं.

Kareena Kapoor Vs Abhishek Bachchan: 'रिफ्यूजी' से डेब्यू के बाद करीना कपूर और अभिषेक बच्चन में से किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?

पहली तस्वीर में करीना अपने को-स्टार अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं. दूसरी फोटो उनका क्लोज-अप शॉट है, जिसमें वो ब्राउन कलर का शॉल ओढ़े दिखाई दे रही हैं. 

Kareena Kapoor Vs Abhishek Bachchan: 'रिफ्यूजी' से डेब्यू के बाद करीना कपूर और अभिषेक बच्चन में से किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?Kareena Kapoor Vs Abhishek Bachchan: 'रिफ्यूजी' से डेब्यू के बाद करीना कपूर और अभिषेक बच्चन में से किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?

वहीं, तीसरी तस्वीर में करीना काले रंग के बुर्के में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के साथ करीना ने कोई लंबा-चौड़ा कैप्शन नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ एक रेड हार्ट इमोजी शेयर किया है.

ये भी पढ़ें- गौतमी कपूर को आधी को मिली थी पति राम कपूर के 17 मिनट के किसिंग सीन की खबर, गुस्से में किया था ये



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Carry On Jatta 4 Box Office: गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, बनीं सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग पंजाबी मूवी

अरशद वारसी के जेब में रखा फोन, गलती से इंस्टा पर हो गए थे लाइव, जानें पूरा किस्सा

अमीषा पटेल नहीं, ये एक्ट्रेस थीं ‘गदर’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद, जानें फिर क्यों नहीं बनीं सकीना

‘इतना घमंड क्यों…’, दीया मिर्जा के 5 साल के बेटे ने डिलीवरी बॉय को दिया ज्ञान, तो यूजर्स ने एक्ट्रेस को किया ट्रोल

Welcome To The Jungle Day 5 BO: पांचवें दिन दहाड़ी ‘वेलमक टू द जंगल’, इन 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, ‘पेद्दी’-‘राजा शिवाजी’ का भी बुरा किया हाल

9 साल पहले आई इस फ्लॉप फिल्म ने दुनियाभर में रचा इतिहास, यूट्यूब पर मिले 1 बिलियन व्यूज, रकुल प्रीत ने निभाया था लीड रोल

Leave a Comment