लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

थर्सडे को ‘टॉक्सिक’ ने उड़ाया गर्दा लेकिन चौपट हुई ‘आवारपन 2’ की कमाई, जाने- कलेक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बुधवार को सिनेमाघरों में यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज होते ही कोहराम मचा दिया और 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की. इस फिल्म के आने से रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ को छोड़ सिनेमाघरों में मौजूद आवारापन 2 सहित सभी फिल्मों की कमाई को झटका लगा. वहीं गुरुवार को भी बॉक्स ऑफिस का कुछ ऐसा ही हाल दिखा. चलिए यहां थर्सडे, 27 अगस्त की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

टॉक्सिक ने गुरुवार को कितनी की कमाई?
यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सभी भाषाओं के कलेक्शन को मिलाकर 101.10 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं थर्सडे को इसके कलेक्शन में काफी मंदी देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन, ‘टॉक्सिक’ ने 22 हजार 629 शो में 36.40 करोड़ की नेट कमाई की.
  • इससे भारत में फिल्म का दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 137.50 करोड़ रुपये हो गया है.
  • वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 164.50 करोड़ रुपये हो गया है.
  • विदेशों में, फिल्म ने दूसरे दिन 10.00 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस कलेक्शन 26.25 करोड़ हो गया है.
  • जबकि दुनिया भर में इस फिल्म का दो दिनों का कुल ग्रॉस कलेक्शन 190.75 करोड़ पहुंच गया है.

थर्सडे को 'टॉक्सिक' ने उड़ाया गर्दा लेकिन चौपट हुई 'आवारापन 2' की कमाई, जानें- कलेक्शन

ये भी पढ़ें:-थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’? जानें- डिटेल्स

आवारापन 2 ने दूसरे थर्सडे कितनी की कमाई?
‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. हालांकि ‘टॉक्सिक’ की वजह से इसके कलेक्शन को काफी झटका लगा है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद 10वें दिन इसने 8.75 करोड़, 11वें दिन 2.75 करोड़, 12वें दिन 3.75 करोड़ और 13वें दिन 90 लाख की कमाई की है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आवारापन 2’ ने 14वें दिन यानी दूसरे थर्सडे को 1 हजार 85 शो में 0.60 करोड़ की नेट कमाई की है.
  • इसी के साथ इसका भारत में 14 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 144.25 करोड़ हो गया है.
  • वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 171.90 करोड़ रुपये हुआ है. 
  • विदेशों में, फिल्म ने 14वें दिन 0.25 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 31.80 करोड़ रुपये हो गया है.
  • वहीं  दुनिया भर में इस फिल्म का 14 दिनों का कुल ग्रॉस कलेक्शन 203.70 करोड़ हो गया है.

थर्सडे को 'टॉक्सिक' ने उड़ाया गर्दा लेकिन चौपट हुई 'आवारापन 2' की कमाई, जानें- कलेक्शन

इरुमुडी ने गुरुवार को कितनी की कमाई?
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ की कमाई में भी थर्सडे को मंदी देखी गई और ये सिंगल डिजिट में सिमट गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 2 हजार 400 शो में 6.90 करोड़ की नेट कमाई की.
  • इससे भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 92.15 करोड़ रुपये हो गया है.
  • जबकि इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 106.95 करोड़ रुपये हुआ है.
  • विदेशों में, फिल्म ने सातवें दिन 0.65 करोड़ कमाए, जिससे ओवरसीज में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 17.90 करोड़ रुपये रहा.
  • वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म का 7 दिनों का कुल ग्रॉस कलेक्शन 124.85 करोड़ पहुंच गया है. 

थर्सडे को 'टॉक्सिक' ने उड़ाया गर्दा लेकिन चौपट हुई 'आवारापन 2' की कमाई, जानें- कलेक्शन

विश्वनाथ एंड सन्स’ ने दूसरे गुरुवार की कितनी की कमाई?
सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की कमाई में भी दूसरे गुरुवार काफी मंदी देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इसने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को भारत में 1 हजार 414 शो से 1.30 करोड़ की नेट कमाई की.
  • इसी के साथ इसका  भारत में 14 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 109.15 करोड़ हो गया है.
  • जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 126.30 करोड़ रुपये हुआ है.
  • ओवरसीज में इस फिल्म ने 14वें दिन 0.50 करोड़ कमाए. जिसके बाद ओवरसीज में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 61.25 करोड़ रुपये हो गया है.
  • इसी के साथ  दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 187.55 करोड़ रुपये हुआ है. 

ये भी पढ़ें:-अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी ‘माइकल’, जानें- कब और कहां होगी रिलीज?



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment