लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘100 मर्दों के सामने उतारने पड़े कपड़े…’, दीया मिर्जा ने सुनाया 22 साल पुराना किस्सा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस दीया मिर्जा अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने करियर के शुरुआती दौर और फिल्मों में काम करने के दौरान सामने आई चुनौतियों को लेकर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ (2004) के गाने ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है’ की शूटिंग से जुड़ा एक एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग उनके लिए काफी मुश्किल थी, लेकिन इसी एक्सपीरियंस ने उन्हें अपने शरीर को लेकर कॉन्फिडेंस दिया.

‘मुझे 100 पुरुषों के सामने कपड़े उतारने पड़े’
बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में दीया मिर्जा ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें सेट पर मौजूद सैकड़ों पुरुषों के सामने बहुत कम कपड़ों में परफॉर्म करना था. उन्होंने कहा कि शुरुआत में ये उनके लिए आसान नहीं था. एक्ट्रेस ने कहा, ‘इसने मुझे उन तरीकों से आजाद किया, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. गाने को जिस कॉन्फिडेंस के साथ मैं कर पाई, उसमें कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट और पूरी टीम का बड़ा योगदान था. उन्होंने मुझे बहुत सेफ महसूस कराया. लेकिन एक लड़की के तौर पर ये शायद मेरे लिए अब तक की सबसे मुश्किल चीजों में से एक थी. मुझे सेट पर सैकड़ों पुरुषों के सामने लगभग अंडरगारमेंट्स और ब्रा तक में शूट करना पड़ा.’ 

100 मर्दों के सामने उतारने पड़े कपड़े...', दीया मिर्जा ने सुनाया 22 साल पुराना किस्सा

ये भी पढ़ें:- ऋतिक रोशन से रणबीर कपूर तक, बहनों पर जान छिड़कते हैं ये बॉलीवुड एक्टर्स

मैं आगे भी सीखती रहूंगी…
दीया ने आगे बताया कि उस वक्त तक वो ये समझ चुकी थीं कि एक एक्टर के लिए किरदार की सच्चाई को समझना सबसे ज्यादा जरूरी है. इसलिए सेट पर कितने लोग मौजूद हैं, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा. दीया ने कहा, ‘तब तक मैं समझ चुकी थी कि एक एक्टर के लिए अपने किरदार की सच्चाई और वो क्या दिखाना चाहता है, इसे समझना कितना जरूरी है. इसलिए मेरे लिए ये मायने नहीं रखता था कि कमरे में 500 लोग हैं या 1,000 लोग.’

100 मर्दों के सामने उतारने पड़े कपड़े...', दीया मिर्जा ने सुनाया 22 साल पुराना किस्सा

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे करियर के शुरुआती दौर से जुड़ी कई ऐसी चीजें हैं, जिन्होंने आज के कलाकार को बनाने में मेरी मदद की है. अगर मैं किसी सीन में बारीकी, गहराई या अपनी जिंदगी से जुड़ी सच्चाई ला पाती हूं, तो इसकी वजह उन चीजों को पार करना है, जिनका मैंने पिछले 25 सालों में सामना किया है. ये लगातार चलने वाला प्रोसेस है और उम्मीद है कि मैं आगे भी सीखती रहूंगी और बेहतर होती रहूंगी.’

‘उस फिल्म ने मुझे अपने शरीर को लेकर कॉन्फिडेंट बनाया’
दीया मिर्जा ने बताया कि वो हैदराबाद के एक कंजरवेटिव परिवार से आती हैं और शुरुआत में अपने शरीर को लेकर ज्यादा कॉन्फिडेंट नहीं थीं. लेकिन ‘तुमसा नहीं देखा’ में काम करने के बाद उनके अंदर काफी बदलाव आया. उन्होंने कहा, ‘मैं हैदराबाद के एक कंजरवेटिव बैकग्राउंड से आती हूं. मैं अपने शरीर को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट नहीं थी. उस फिल्म ने मुझे अपने शरीर को लेकर काफी कॉन्फिडेंट बनाया. खासतौर पर ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है’ गाने ने मुझे बहुत आजाद महसूस कराया.’

100 मर्दों के सामने उतारने पड़े कपड़े...', दीया मिर्जा ने सुनाया 22 साल पुराना किस्सा

‘तुमसा नहीं देखा’ के बारे में जानिए
बता दें कि साल 2004 में आई फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ में दीया मिर्जा ने एक बार डांसर का किरदार निभाया था. वहीं, इमरान हाशमी ने फिल्म में एक अमीर लड़के को रोल निभाया था. फिल्म की कहानी प्यार और परिवार के दबाव के इर्द-गिर्द घूमती है और ये हॉलीवुड फिल्म ‘प्रिटी वुमन’ से प्रेरित थी. अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर भी लीड रोल में थे. 

दीया मिर्जा का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीया मिर्जा हाल ही में नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में नजर आई थीं. इसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. ये सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के हवाई मिशन पर आधारित है. इसमें जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, विनय पाठक, मनु ऋषि चड्ढा, अभय वर्मा, हर्ष ए. सिंह, आदिल हुसैन और बरुण सोबती जैसे एक्टर्स भी नजर आए. 

ये भी पढ़ें:- ‘दिल धड़कने दो’ से लेकर ‘जोश’ तक, भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती दिखाती हैं बॉलीवुड की ये 7 फिल्में



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment