लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Kanwar Yatra:कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम, वाहन चालकों को हो रही परेशानी – Massive Traffic Jam On The Delhi-meerut Expressway Due To The Kanwar Yatra

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गाजियाबाद में कांवड़ियों का आगमन बढ़ते ही सड़कों पर लंबा जाम लगने लगा। सावन के दूसरे सोमवार और डाक कांवड़ियों के उमड़े जनसैलाब से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सुबह से ही सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालाकों को सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे आई। यहां गाजियाबाद से नोएडा रूट पर वाहनों की गति धीमी रही। जल लेकर कांवड़ियों की वापसी होने के संग पूरी लेन का ट्रैफिक थम सा गया। इस रास्ते पर कई किमी तक वाहनों की कतार लगी दिखी।

लालकुंआ से जीटी रोड आने वाले हल्के वाहन रोके गए हैं। जबकि मेरठ तिराहे से कांवड़ियों को छोड़ सभी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केला भट्टा स्थित दूधेश्वर मंदिर में कांवड़ियों के साथ-साथ श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। उम्मीद से अधिक श्रद्धालुओं के आने से मेरठ तिराहा, नया बस अड्डा, फ्लाईओवर और जीटी रोड पर जाम लगा है।

उधर, मेरठ गाजियाबाद रोड के अधिकांश कटों को बैरिकेटिंग से रोक दिया गया है। दोनों और से कांवड़ियों को निकाला जा रहा है। मुरादनगर नहर पर गंगनहर से आने वाले कांवड़ियों के चलते मेरठ गाजियाबाद पर भी जाम की स्थिति बनी है। एडीसीपी यातायात वरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात जिले के नजदीक ठहरे कांवड़िये दूधेश्वर मंदिर की ओर बढ़ रहे है। कुछ स्थानों पर जाम की शिकायत आई है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दिल्ली से नहीं रोके गए वाहन हाईवे पर जाम

दिल्ली से डीएमई से मेरठ जाने वालों को रोका नहीं गया है। ऐसे में दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को डासना कट से वाहनों को निकाला जा रहा है। जबकि मेरठ के काशी टोल पर सभी प्रकार के वाहनों को टोल प्लाजा पर रोक दिया गया है। दिल्ली की ओर डीएमई पर केवल कांवड़ियों को ही जाने की अनुमति दी गई है। जबकि दिल्ली की ओर से हाईवे और डीमई पर आज भी वाहनों का संचालन जारी है, ऐसे में हाईवे और डीएमई की दो लाइन में जाम की स्थिति बनी है।

कांवड़ मार्गों पर जगह-जगह सेवा शिविर

11 अगस्त को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में कांवड़ियों द्वारा गंगाजल चढ़ाया जाएगा। कंधे पर गंगाजल लिए शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य और शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। मार्ग में कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए कांवड़ मार्गों पर जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं। इनमें शिवभक्तों के लिए भोजन, पानी, शरबत और विश्राम की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में युवा और स्वयंसेवक दिन-रात कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं।

डाक कांवड़ की रफ्तार, पैदल जत्थों का उत्साह

हाईवे पर डाक कांवड़िए तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं सामान्य कांवड़ लेकर चल रहे शिवभक्त भजनों पर झूमते हुए अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। कांवड़ियों की ऊर्जा और उत्साह राह से गुजरने वाले लोगों को भी आकर्षित कर रहा है। लोग भी बड़ी संख्या में कांवड़ मार्गों पर पहुंचकर इस नजारे को देख रहे हैं और कई स्थानों पर शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ओडिशा में बारिश से तबाही:सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाए गए 70 हजार लोग, नदियां उफान पर, हीराकुंड के 16 गेट खुले – Rain-induced Havoc In Odisha 70000 People Moved To Safe Locations 16 Gates Of Hirakud Dam Opened

विश्व पर्यटन दिवस:दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में आज सैलानियों का मुफ्त प्रवेश, जागरूकता पर रहेगा जोर – World Tourism Day: Free Entry For Tourists To Major Historical Monuments In Delhi Today.

राजस्थान में एसीबी की कार्रवाई:दो करोड़ की रिश्वत मामले में फंसे एडिशनल एसपी मुकेश सोनी, दलाल ले रहा था कैश – Rajasthan Acb Action Sog Asp Mukesh Soni 2 Crore Bribe Broker Arrested

‘एआई आशा के साथ चिंता भी’:जयशंकर बोले- देश अपने सिस्टम विकसित करने को स्वतंत्र, दुरुपयोग से आगाह कर क्या कहा? – Ai Brings Both Hope And Concern Jaishankar Says Nations Free Develop Their Own Systems What He Say On Misuse

मौसम का हाल:यूपी में तेज हवाओं के साथ आई आफत की बारिश, आज भी कई जिलों के लिए चेतावनी; कल से कमी आने के आसार – Heavy Rain Accompanied By Strong Winds Hits Uttar Pradesh, Warning Issued For Several Districts Even Today

रोशनदान में फंसी मिली लाश:फार्म हाउस में घुसने की कोशिश कर रहा था, तार बनी मौत का फंदा! पैर अंदर सिर था बाहर – Dead Body Of A Man Found Stuck In Ventilator Of Farmhouse In Modinagar

Leave a Comment