लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

रोशनदान में फंसी मिली लाश:फार्म हाउस में घुसने की कोशिश कर रहा था, तार बनी मौत का फंदा! पैर अंदर सिर था बाहर – Dead Body Of A Man Found Stuck In Ventilator Of Farmhouse In Modinagar

[sm_links_style1]

पुलिस को सूचना मिली थी कि एसआरएम शिक्षण संस्थान के पास स्थित सारस्वत फार्म हाउस के बाथरूम के रोशनदान में एक युवक का शव फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत और सावधानी के बाद शव को रोशनदान से खींचकर बाहर निकाला।

 




विस्तार

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित एसआरएम शिक्षण संस्थान के समीप एक फार्म हाउस के रोशनदान में शुक्रवार रात एक युवक का संदिग्धावस्था में शव फंसा हुआ मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच और आशंका के मुताबिक, युवक चोरी के इरादे से रोशनदान के सहारे फार्म हाउस के अंदर दाखिल होने की कोशिश कर रहा था, तभी वह वहां से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है, हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।


Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]