लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jharkhand Protests:विधानसभा घेराव से पहले पुलिस अलर्ट, छात्रों को रोकने के लिए कंटीले तारों की बैरिकेडिंग – Jharkhand Police High Alert Jpsc Jssc Aspirants Assembly Gherao Barbed-wire Barricades For Students In Ranchi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

झारखंड में छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। आज विधानसभा घेराव की योजना है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन रविवार को 16वें दिन भी जारी रहा। राजधानी के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। इसी बीच रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच गेस्ट हाउस में कई दौर की वार्ता भी हुई। बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनने के बावजूद कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग पर सहमति नहीं बन सकी। वार्ता बेनतीजा रही और छात्रों ने आज का विधानसभा घेराव का कार्यक्रम जारी रखने का एलान किया।

12 जगहों पर कंटीले तारों से बैरिकेडिंग

छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया कि विधानसभा घेराव शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। छात्रों के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विधानसभा की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर करीब 12 स्थानों पर कंटीले तारों से बैरिकेडिंग की गई है। इन बैरिकेडिंग में नुकीले स्टील के तार लगाए गए हैं, जिन्हें पार करना मुश्किल है। ऐसे में इन्हें पार करने की कोशिश करने पर प्रदर्शनकारियों के घायल होने की आशंका भी बनी हुई है।

विधानसभा घेराव के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से विरोध

इसके अलावा शहर में बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने छात्रों से अपील की है कि वे विधानसभा घेराव के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं। उन्होंने सुरक्षा बलों और पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिया है कि छात्रों के साथ अनावश्यक सख्ती या जबरदस्ती न की जाए और स्थिति को बातचीत के जरिए नियंत्रित करने का प्रयास किया जाए।

आंदोलन के आगे के स्वरूप को लेकर प्रशासन सतर्क

इधर, विधानसभा घेराव को लेकर छात्रों के रांची पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र राजधानी पहुंच चुके हैं, जबकि कई और छात्रों के सोमवार सुबह रांची पहुंचने की संभावना है। आंदोलन को देखते हुए कुछ जिलों में जिला प्रशासन की ओर से बस संचालकों को सोमवार को रांची के लिए बसों का परिचालन नहीं करने का निर्देश दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। इससे राजधानी में छात्रों की भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। अब सभी की नजर सोमवार को होने वाले विधानसभा घेराव पर है। छात्रों और सरकार के बीच वार्ता विफल होने के बाद आंदोलन के आगे के स्वरूप को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Astronomical Event:बुधवार रात टूटे तारों से सजेगा ब्रह्मांड, आसमान में बरसेंगे उल्कापिंड; दिखेंगे मोहक नजारे – Astronomical Event: The Cosmos Will Be Adorned With Shooting Stars On Wednesday Night.

Lok Sabha:ncdc का दायरा बढ़ाने वाला बिल लोकसभा में पेश करेगी सरकार, सहकारी समितियों को क्या फायदा होगा? – Ncdc Amendment Bill 2026 Government To Expand Cooperative Body Powers Allow Direct Loans And Grants

Up:कांवड़ रूट पर तेंदुओं से सुरक्षा देने में वन कर्मियों को छूट रहे पसीने, इन जिलों में 500 तक हो गई संख्या – Up: Forest Workers Are Struggling To Protect Against Leopards On The Kanwar Route, With The Number Reaching 50

फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा:ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल – Farrukhabad: Three Kanwariyas Crushed To Death By A Truck; Two Injured

श्रीकृष्ण जन्मभूमि:6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणा, चित्रगुप्त पीठ में जुटे मुंबई, हरिद्वार समेत देशभर के संत – Shri Krishna Janmabhoomi Announcement Of Kar Seva On December 6

शुभेंदु सरकार का एलान:आपातकाल के समय जेल जाने वालो को मिलेगी 10000 रुपये पेंशन, किस योजना के तहत मिलेगा लाभ? – Bengal Suvendu Adhikari Announces 10000 Rs Monthly Pension For Emergency-era Prisoners Free Bus Travel Too

Leave a Comment