
IPL 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच खेला गया. मगर मुकाबला शुरू होने से पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पूरी पंजाब किंग्स की टीम अजमतुल्लाह उमरजई और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है. अफगानिस्तान के 26 वर्षीय ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई की मां का निधन हो गया है. अफगानिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नबी और करीम जन्नत ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी पुष्टि की.
श्रेयस अय्यर ने दी श्रद्धांजलि
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में टॉस के समय पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अजमतुल्लाह उमरजई की मां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “मैं पूरी टीम की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई और उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं. मुझे यकीन है कि हम हर सुख-दुख में उनका पूरा साथ देने के लिए मौजूद हैं.”
उमरजई की मां का निधन
27 अप्रैल, सोमवार की शाम अफगानिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. नबी ने लिखा कि यह बताते हुए उन्हें खेद हो रहा है कि अफगानिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अजमतुल्लाह उमरजई की मां का निधन हो गया है. वहीं करीम जन्नत ने भी कहा कि वे इस कठिन समय में उमरजई और उनके परिवार के साथ खड़े हैं.
انا لله واناالیه راجعون
I am deeply saddened to hear that the respected mother of Nawab Khan Umarzai and our national team player @AzmatOmarzay has passed away.May Allah Almighty grant her soul the highest place in Jannah and bless the entire family with patience and strength.
— Mohammad Nabi (@MohammadNabi007) April 27, 2026
पंजाब किंग्स टीम ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस दुखद खबर पर शोक प्रकट किया था. बताते चलें कि अब तक उमरजई पूरे IPL 2026 सीजन में एक भी मैच नहीं खेले थे.
यह भी पढ़ें:

