लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jalandhar Blast:बीएसएफ मुख्यालय ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर किया था धमाका – Accused Of Attack On Jalandhar Bsf Headquarters Arrested All Update

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जालंधर स्थित बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर 5 मई की रात हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार इस आतंकी साजिश के मुख्य संदिग्ध को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के इनपुट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों को इस मामले के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और उसके खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े मिले हैं। ब्लास्ट करवाने का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को बताया जा रहा है, जिसने सोशल मीडिया के जरिए पंजाब के युवकों से संपर्क साध रखा था।

बस स्टैंड से पीछा कर दिल्ली में पकड़ा गया

जानकारी के अनुसार, संदिग्ध आरोपी का जालंधर बस स्टैंड से ट्रैक करते हुए दिल्ली तक पीछा किया गया और आखिरकार उसे दबोच लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार गहन पूछताछ कर रही हैं।

17 युवकों को हिरासत में लिया जा चुका है

वहीं दूसरी ओर, पंजाब में इस मामले को लेकर बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर रात तक पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीमें नकोदर, कपूरथला, नवांशहर, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर में छापेमारी और जांच करती रहीं। अब तक कुल 17 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जा चुकी है। इनमें से अधिकतर युवक सोशल मीडिया के माध्यम से शहजाद भट्टी के संपर्क में बताए जा रहे हैं।

जालंधर पुलिस ने तकनीकी इनपुट के आधार पर नवांशहर से भी 3 युवकों को हिरासत में लिया है, जिनके तार इस ब्लास्ट से जुड़े होने का शक जताया जा रहा है। पूरे मामले को लेकर पंजाब में हाई अलर्ट जारी है और कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अनशन टूटा-आंदोलन जारी:शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक जंतर मंतर पर डटी सीजेपी, आज और कल भीड़ बढ़ने के आसार – Hunger Strike Ends, Agitation Continues: Cjp Remains Firm At Jantar Mantar Until Education Minister Pradhan Re

Aaj Ka Shabd Balswaroop Rahi Ki Kavita Shabd Jagta Hai – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:अनुगामी और बालस्वरूप राही कविता

Vaishno Devi Yatra:पांच दिन बाद बहाल होगी वैष्णो देवी यात्रा, फिलहाल एक दिन में 10 हजार को दर्शन की अनुमति – Mata Vaishno Devi Pilgrimage Resumes After Five Days

Aaj Ka Rashifal 25 July:इन चार राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा दिन, किस्मत का मिलेगा पूरा साथ – Today Prediction Horoscope Of 25 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Honda Qc3:लॉन्च से पहले भारत में पेश हुआ होंडा का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 151 Km रेंज और स्मार्ट फीचर्स से लैस – Honda Qc3 Electric Scooter Unveiled In India: Check Range Battery Features Specs Details

खौफनाक वारदात:पहले गोली मारकर दोस्त की हत्या, फिर तीन घंटे कार में शव रखकर घूमा; इस वजह से खुद बुलाई पुलिस – Friend Hatched Murder Plot Three Months Ago Accused Drove Around With Body In Car For Three Hours

Leave a Comment