लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ITR Rules: कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ITR Rules: इनकम टैक्स भरने की आखिरी तिथि अब नजदीक ही है, ऐसे में जिसने भी अब तक ITR फाइल ना किया हो उसे तत्काल प्रभाव से ही कर लेना चाहिए. यदि आपको लगता है कि आपकी आय कम है तो आपको ITR भरने की जरूरत नहीं है, तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है, इससे पहले आप कुछ नियम जान लें, इसके बाद ही आगे कुछ करें.

4 लाख की आय पर टैक्स भरें या ना?
आमतौर पर, नई टैक्स व्यवस्था में सालाना आय 4 लाख रुपये और पुरानी टैक्स व्यवस्था में 2.5 लाख रुपये से ज्यादा होने पर ITR भरना जरूरी होता है. लेकिन कुछ मामलों में कम आय होने पर भी ITR दाखिल करना जरूरी होता है. इन नियमों को हर टैक्स भरने वाले और ना भरने वाले दोनों के लिए जान लेना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना

इन स्थितियों में ITR भरना है जरूरी है
यदि आप नहीं जानते हैं कि ITR भरना किन स्थितियों में जरूरी है, तो आइये हम आपको बताते हैं.

  • अगर आपके वित्त वर्ष में आपके करंट अकाउंट में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा है तो ITR दाखिल करना होगा.
  • अगर आपने अपने या किसी अन्य व्यक्ति की विदेश यात्रा पर 2 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किया है तब भी ITR भरना होगा.
  • यदि पूरे साल में आपका बिजली बिल 1 लाख रुपये से ज्यादा आता है तो आपके लिए ITR भरना जरूरी होगा.
  • अगर आपके पास विदेश में कोई संपत्ति है, किसी विदेशी कंपनी में निवेश है या किसी विदेशी बैंक खाते को संचालित करने का अधिकार है, तब भी आपके लिए ITR भरना जरूरी है.

अब तक भरे जा चुके ITR
आयकर विभाग के अनुसार, आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 3 करोड़ से ज्यादा इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल किए जा चुके हैं. सिर्फ 21 जुलाई को ही 15 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना ITR भरा है. ITR-1 और ITR-2 दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है. अगर आप अब भी ITR दाखिल नहीं कर पाए हैं तो अब भी समय है वक्त रहते इनकम टैक्स भर दें.

ये भी पढ़ें: IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment