लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फ्राइडे को ‘हनुमान अंश’ ने ‘मिर्जापुर’ को भी दी मात, आते ही फुस्स हुई ‘हैवान’, जानें-कलेक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


शुक्रवार को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर ‘हैवान’ ने दस्तक दी. हालांकि ये फिल्म ओपनिंग डे पर ठंडी साबित हुई. वहीं सिनेमाघरों में पहले से मौजूद ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ की बादशाहत बॉक्स ऑफिस पर कायम दिखी और नई रिलीज फिल्म के आगे भी इन फिल्मों ने दबाकर कमाई की. चलिए यहां इन  फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

हैवान’ ने शुक्रवार को कितना किया कलेक्शन?
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की नई रिलीज फिल्म ‘हैवान’ दर्शकों को रिलीज के पहले दिन सिनेमाघरों में नहीं खींच पाई. इसी के साथ इसकी ओपनिंग निराशाजनक रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हैवान’ ने रिलीज के पहले दिन 3 करोड़ से खाता खोला है.
  • वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 3.60 करोड़ रुपये रही है.

मिर्जापुर द मूवी’ ने दूसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ की धाकड़ कमाई की. वहीं इस फिल्म के कलेक्शन में दूसरे फ्राइडे यानी 8वें दिन मंदी देखी गई फिर भी इसने अच्छी कमाई की है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 9 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की कुल नेट कमाई अब 157.45 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘घमासान’ से ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ तक, फ्राइडे को OTT पर रिलीज हुईं 6 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

टॉक्सिक ने तीसरे फ्राइडे कितनी कमाई की?
यश की टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर चुकी है. जहां पहले वीक में इसने 239.30 करोड़ कमाए तो वहीं दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन महज 8.94 करोड़ रुपये रहा. फिलहाल इसके लिए चंद लाख कमाना भी मुश्किल हो रहा है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 28 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 17 दिनों का नेट कलेक्शन अब 248.46 करोड़ रुपये हो गया है.

इरुमुडी ने चौथे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
रवि तेजा की फिल्म इरुमुडी अब चौथे हफ्ते मे एंट्री कर चुकी है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. यहां तक कि रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे फ्राइडे को भी इसने करोड़ में ही कमाई की है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इरुमुडी ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे फ्राइडे को 1.60 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 22 दिनों की कुल नेट कमाई अब 176.15 करोड़ रुपये हो गई है.

हनुमान अंश ने छठे फ्राइडे कितना कमाया?
हनुमान अंश पर तो यकीनन अब बजरंग बली की ही कृपा बरस रही है. जहां मिर्जापुर द मूवी जैसी नई फिल्म की कमाई दूसरे वीक में एंट्री करते ही सिंगल डिजिट में सिमट गई. वहीं हनुमान अंश ने छठे फ्राइडे को भी न केवल कमाई में तेजी दिखाई बल्कि डबल डिजिट में भी कलेक्शन किया.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के छठे फ्राइडे को यानी 36वें दिन 10.50 करोड़ कमाए.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में अब 36 दिनों की नेट कमाई 173.63 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-सूर्या की 200 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment