लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- ‘सैनिकों के हाथों को…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम प्रस्ताव के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन का बयान सामने आया है. उन्होंने ईरान की सेना और देश की जनता की सराहना की है. पेजेश्कियान ने मैसेज में कहा कि वह देश की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिकों के हाथों को चूमते हैं और उनका सम्मान करते हैं. उन्होंने सेना को देश का सच्चा रक्षक बताया.

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने आगे कहा कि ईरान का उज्ज्वल भविष्य और आने वाले समय की शांति, देश की जनता की हिम्मत, धैर्य और एकता की वजह से संभव है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश के लोग और सेना मिलकर देश की सुरक्षा और मजबूती को बनाए हुए हैं. राष्ट्रपति ने यह साफ किया कि देश की ताकत उसकी जनता और सेना की एकजुटता में है. उन्होंने सभी लोगों से इसी तरह एक साथ खड़े रहने की अपील की, ताकि देश सुरक्षित और मजबूत बना रहे. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ी हुई है, लेकिन साथ ही युद्धविराम की कोशिशें भी जारी हैं.

कब हुई थी ईरान-अमेरिका जंग की शुरुआत?

बीते महीने 28 फरवरी को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हवाई हमला किया था. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. उनके अलावा कई अन्य नेताओं की हमले में जान चली गई थी. इस अटैक बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी, जिसका नतीजा ये हुआ कि पूरा मिडिल ईस्ट लड़ाई के मैदान में तब्दील हो गया.

ईरान ने सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, कतर समेत UAE में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. हालांकि, अब युद्ध को रोकने के लिए दुनिया के तमाम देश लगे हुए हैं. इसके लिए लगातार एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं, जिसमें भारत भी अहम भूमिक निभा रहा है.

ये भी पढ़ें: ईरान झुकने को नहीं तैयार, कैसे होगी शांति की बात? ट्रंप को नेतन्याहू ने लगाया फोन, बोले- ‘समझौता ऐसा…’

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन

शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले – ‘इजरायल के PM को…’

भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- ‘हॉर्मुज से 900…’

Leave a Comment