लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिनदहाड़े आतंकवादी हमले से दहला पाकिस्तान, बैक-टू-बैक दो बम धमाकों में 7 की मौत, कई घायल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KP) प्रांत का बन्नू जिला शनिवार (20 जून, 2026) को लगातार हुए दो बम धमाकों से दहल उठा. एक के बाद एक हुए दो बम धमाकों में कुल 7 लोगों की जान गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. इन भीषण बम धमाकों को बन्नू जिले में सड़क किनारे अंजाम दिया गया है.

अलग-अलग वक्त पर हुए दो बम धमाके

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इन बम धमाकों को लेकर स्थानीय जिला पुलिस के प्रमुख यासिर अफरीदी ने बताया कि यह बम धमाका बन्नू जिले के वजीर उपमंडल के अर्ध-जनजातीय पहाड़ी इलाके मार्का बेरा में सड़क किनारे लगाए दो अलग-अलग गाड़ियों में हुआ. पहला धमाका एक यात्री वैन के गुजरने के दौरान हुआ, जिस कुल पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए. इसके बाद जब स्थानीय लोग मृतकों और घायलों की एंबुलेंस तक पहुंचा रहे थे, तभी अचानक दूसरी गाड़ी में रखा बम विस्फोट हुआ. इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई.

पुलिस का कहना है कि बम विस्फोट को रिमोट कंट्रोल के जरिए अंजाम दिया है. यह एक कायराना आतंकवादी हमला है. यह हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत उत्तरी वजीरिस्तान इलाके के नजदीक स्थित बन्नू जिले में किया गया है. 

जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं जांच

फिलहाल, केपी जिला पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. अधिकारियों ने शक जताया है कि इलाके में कई और बम भी फिट हो सकते हैं, इसलिए इसकी व्यापक रूप से जांच की रही है. हालांकि, फिलहाल किसी भी आतंकवादी संगठन ने इन बम धमाकों की जिम्मेदारी नहीं है. पुलिस ने यह भी बताया है कि बम धमाकों के घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है.

पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने जताया दुख

केपी प्रांत के बन्नू जिले में हुए इन आईईडी बम धमाकों की पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख जताया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. 

यह भी पढ़ेंः पुतिन की टेंशन बढ़ाएगा जेलेंस्की का ये दांव! रूस के जब्त हथियारों की यूक्रेन लगाएगा बोली, शुरू किया इंटरनेट प्लेटफॉर्म

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment