लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026 में बवंडर रिकॉर्ड, 167 बॉल में 400 रन पार, वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों को याद दिलाई नानी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार छक्के-चौकों की बरसात करने वाले वैभव सूर्यवंशी कैरियर की शुरुआती दौर में ही T20 में अबतक 99 छक्के लगा चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनर युवा बल्लेबाज ने IPL 2026 में इतिहास रच दिया है. उन्होंने महज 167 गेंदों में सबसे तेज 400 रन पूरा करने का रिकार्ड बनाया है. 

क्रिकेट की दुनिया में तूफान की तरह रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी  महज 15 साल के होने के बावजूद क्रिकेट के पुराने धुरंधर खिलाड़ियों के छक्के छुड़ा दिए हैं. वैभव 37 छक्कों के साथ ऑरेंज कैप होल्डर हैं. सबसे कम उम्र में वैभव 1000 T20 रन बना चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स के मात्र 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से न सिर्फ मैदान पर आग लगाई है, बल्कि रिकॉर्ड बुक के पन्ने पर दर्ज पुराने नाम भी मिटा दिए हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में वैभव ने फिर से साबित कर दिया कि उन्हें ‘भारत का भविष्य’ क्यों कहा जा रहा है. 

रसेल का रिकॉर्ड इतिहास के पन्नों में दर्ज

वैभव ने इस सीजन में महज 167 गेंदों का सामना करते हुए 400 रनों का आंकड़ा छू लिया है. इस से यह साबित होता है कि वे भारतीय क्रिकेट में बहुत आगे तक जाएंगे. वैभव ने IPL इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज 400 रन बनाने का नया कीर्तिमान हासिल किया है. हालांकि, इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पावर-हिटर आंद्रे रसेल के नाम था, जिन्होंने 2019 में 188 गेंदों में यह मुकाम अपने नाम दर्ज किया था. 15 साल के इस लड़के ने रसेल जैसे अनुभवी खिलाड़ी को पछाड़कर अपनी विस्फोटक क्षमता से दर्शकों का दिल जीता है. 

पंजाब के खिलाफ ‘तूफानी’ पारी

हाल ही में हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वैभव ने मात्र 16 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेली. जिसमें उन्होंने 268.75 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 3 चौके और 5 छक्के मारे. महज 16 गेंदों की इस पारी ने पंजाब किंग्स की लय पूरी तरह बिगाड़ दी और राजस्थान को एक रॉकेट जैसी शुरुआत दिलाई. 

यह भी पढ़ें- रायन रिकल्टन का धमाका, MI के लिए जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज शतक, बनाया नया इतिहास

ऑरेंज कैप और छक्कों की ‘सेंचुरी’ के करीब

वैभव सूर्यवंशी इस समय न केवल ऑरेंज कैप के दावेदार हैं, बल्कि उनके नाम इस सीजन में अब तक 37 छक्के दर्ज हो चुके हैं. अगर उनके ओवरऑल टी20 करियर की बात करें, तो यह आंकड़ा और भी खतरनाक नजर आता है. वैभव ने 27 पारियों में 511 गेंदों का सामना करते हुए 99 छक्के जड़ दिए हैं.  वह टी20 फॉर्मेट में अपने छक्कों का शतक पूरा करने से महज एक कदम दूर हैं.  हैरानी की बात यह है कि इतनी कम उम्र में वह पहले ही 1000 टी20 रन पूरे कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी समेत लिस्ट में चार भारतीय

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment