आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस का पूरा समीकरण अब साफ हो चुका है. कई टीमों के लिए यह सीजन चमत्कार जैसा रहा, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए बेहद निराशाजनक था. केकेआर की टीम पूरे टूर्नामेंट में जूझती हुई नजर आई. शुरुआती मुकाबलों में केकेआर को लगातार हार का समना करना पड़ा. इसके कारण टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही काफी पीछे हो गई थी. केकेआर का आखिरी मुकाबला दिल्ली कपिटल्स के साथ हुआ था. इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने अर्ध सत्तक जड़ा था. हालांकि इसके बावजूद भी टीम को 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ केकेआर का सफर 13 अंकों के साथ सातवें स्थान पर खत्म हुआ. अब अगले सीजन से पहले टीम मैनेजमेंट बड़े बदलाव करने की तैयारी में नजर आ रहा है. ऐसे में कई खिलाड़ियों पर रिलीज होने का खतरा मंडरा रहा है. आइए जानते हैं कौन है वो 5 खिलाड़ी जिन्हे टीम से निकले जाना का ज्यादा खतरा है.
कैमरून ग्रीन
इस लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं कैमरून ग्रीन. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को केकेआर ने बड़ी उम्मीदों के साथ ऑक्शन में खरीदा था. फ्रेंचाइजी चाहती थी कि ग्रीन अपने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन कर विरोधी टीमों पर दबाव बना सके, लेकिन पूरा सीजन उनके लिए बेहद खराब रहा. मिडिल ऑर्डर में भी वह बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे, वहीं गेंदबाजी में भी असर छोड़ने में सफल नहीं हो सके. ग्रीन की भारी सैलरी और विदेशी खिलाड़ियों के सीमित स्लॉट को देखते हुए, केकेआर मैनेजमेंट उन्हें रिलीज कर अपने पर्स को खाली कर सकता है.
अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर आईपीएल 2026 सीजन में बिल्कुल बेअसर नजर आई. दिल्ली के खिलाफ आखिरी मैच खेलते हुए उन्होंने 63 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन बेहद खराब था. कप्तान के तौर पर भी टीम लगातार गलत फैसलों और कमजोर रणनीति की वजह से दबाव में दिखी. शुरुआती छह मैचों में टीम को लगातार मिली हार ने टीम को तोड़ कर रख दिया था. अब फ्रेंचाइजी एक युवा कप्तान के साथ नई शुरुआत करना चाहती है, ऐसे में रहाणे को रिलीज किया जा सकता है.
रोवमेन पॉवेल
कैरेबियाई बल्लेबाज रोवमेन पॉवेल, जो अपनी खूंखार पारियां खेलने लिए जाने जाते हैं. इन्हें केकेआर ने फिनिशर की भूमिका के लिए टीम में जगह दी थी. टीम को उम्मीद थी कि वह आंद्रे रसेल की तरह तेजी से रनों का अम्बर लगा देंगे, लेकिन पॉवेल पूरे सीजन फ्लॉप दिखाई पड़े. बड़े शॉट खेलने के लिए मशहूर पॉवेल कई मौकों पर दबाव में नजर आए और टीम के लिए मैच फिनिश करना भी मुश्किल नजर आया. विदेशी स्लॉट को देखते हुए केकेआर उनकी जगह किसी दूसरे विस्फोटक बल्लेबाज को मौका दे सकती है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली की जीत के साथ लीग स्टेज समाप्त, आखिरी मैच में कोलकाता को मिली हार; 26 मई से प्लेऑफ शुरू
अनुकूल रॉय
ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को केकेआर ने इस सीजन में एक इम्पैक्ट प्लेयर या बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में इस्तेमाल किया गया, लेकिन वह खुद को साबित करने मे नाकाम रहे. गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोन में ही उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. टीम को उनसे निचले क्रम में तेज रन बनाने की उम्मीद थी, लेकिन वह उस भूमिका में फिट नहीं बैठे.
यह भी पढ़ें- प्लेऑफ में पहुंचने के बाद भी खुश नहीं राजस्थान के कप्तान रियान पराग, बोले- हमने बहुत देर…
मनीष पांडे
अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे से केकेआर को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनका बल्ला पूरे सीजन शांत रहा. दिल्ली के खिलाफ आखिरी मैच में उन्होंने 25 रन जरूर बनाए, उनकी धीमी बल्लेबाजी अगले सीजन में रिलीज होने की एक बड़ी वजह बन सकती है. अब फ्रेंचाइजी भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी युवा भारतीय बल्लेबाज को मौका देना चाहती है. इसी वजह से मनीष पांडे का नाम भी रिलीज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो सकता है.


