लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम? होश उड़ा देगी टॉप-5 लिस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2008 में खेला गया, तब से हर साल इस लीग का आयोजन हो रहा है. समय के साथ लीग का स्तर लगातार बढ़ता गया, आज ये दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. पिछले 19 सालों के दौरान लीग में कई रिकार्ड्स बने, जिन्हें तोड़ना अभी भी नामुमकिन सा लगता है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड है एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड. 

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए साल 2012 में ये रिकॉर्ड बनाया. ये रिकॉर्ड आज भी कायम है, जिसे तोड़ने के करीब आंद्रे रसेल 2019 में आए थे लेकिन तोड़ न सके. आपको जानकार हैरानी होगी कि एक आईपीएल संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-5  लिस्ट में 3 बार तो सिर्फ गेल का ही नाम है, जबकि इसमें कोई भारतीय शामिल नहीं है.

1. क्रिस गेल (59)

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. वेस्टइंडीज खिलाड़ी ने ये रिकॉर्ड 2012 में बनाया था, जिस सीजन उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए कुल 59 छक्के लगाए थे. ये रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया. गेल ने उस सीजन 15 मैचों में 733 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतकीय और 7 अर्धशतक जड़े थे.

2. आंद्रे रसेल (52)

वेस्टइंडीज के ही आंद्रे रसेल क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंचे थे, लेकिन तोड़ नहीं पाए थे. आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में रसेल दूसरे स्थान पर है. रसेल ने 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए कुल 52 छक्के लगाए थे.

3. क्रिस गेल (51)

लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए कुल 51 छक्के लगाए थे. इस सीजन उन्होंने एक ही मैच में 17 छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया था, और ये रिकॉर्ड भी आज तक कोई नहीं तोड़ पाया. ये वही पारी है, जिसमें उन्होंने कुल 175 रन बनाए थे. ये आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है.

4. जोस बटलर (45)

इंग्लिश खिलाड़ी जोस बटलर चौथे नंबर पर हैं. बटलर ने साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए कुल 45 छक्के जड़े थे. 35 वर्षीय बटलर 2018 से 2024 तक राजस्थान के लिए खेले, 2025 से वह गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं.

5. क्रिस गेल (44)

आईपीएल के एक सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की टॉप-5 लिस्ट में 3 बार क्रिस गेल का नाम है. लिस्ट में पांचवें स्थान पर सीजन 2011 है, जब गेल ने कुल 44 छक्के मारे थे. इस संस्करण भी वह आरसीबी के लिए ही खेले थे.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चेपॉक में फिर चला चेन्नई का जादू, लगातार दूसरी जीत; KKR का हार का ‘चौका’

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार

Praful Hinge Statement: ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने POTM अवार्ड जीतने के ये क्या कह दिया

SRH VS RCB: ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन, प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब के 4-4 विकेट, सनराइजर्स ने RCB को बुरी तरह रौंदा

IPL 2026: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 8 विकेट, पर जीत के बाद क्या बोल गए कप्तान ईशान, कहा- ‘युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं कि…’

Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी

Leave a Comment