Investment Scheme: सोशल मीडिया पर कई निवेश के प्लान सामने आते रहते हैं. जिनमें कई वीडियो और ऑडियो में जुड़े रहते हैं. ऐसा ही एक इनवेस्टमेंट स्कीम प्लान फेसबुक पर लोगों की नजर में आया है, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोगों से एक प्लान में निवेश करने की अपील कर रही हैं. अब इस वायरल वीडियो की सच्चाई खुद सरकारी की तरफ से ही सामने आई है.
क्या है वायरल वीडियो?
दरअसल सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक वीडियो एडवरटाइजमेंट तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म पर लोगों से जुड़ने की अपील कर रही हैं. इसमें वो कह रही हैं कि 22 हजार रुपये का निवेश इस प्लेटफॉर्म के जरिए करें तो इससे 60 हजार रुपये हर दिन और 16 लाख रुपये हर महीने तक रिटर्न के तौर पर मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: Gold News: सोना बेचकर अपना सारा पैसा बैंक में जमा करें, PM मोदी ने महिलाओं से की अपील? जानें PIB ने क्या बताया
क्या है वीडियो की सच्चाई?
इस वीडियो की सच्चाई पीआईबी फैक्ट ने बताई है. इस एजेंसी ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे पूरी तरह से फेक बताया है. उन्होंने लिखा, ‘ये वीडियो फेक है और आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाया गया है. ना ही फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने और ना ही भारत सरकार ने ऐसी किसी निवेश योजना या मंच का समर्थन, प्राधिकरण या प्रचार किया है.’
💸 Don’t Fall for Investment Frauds❗
A video embedded in a Facebook advertisement falsely shows the Union Finance Minister, Nirmala Sitharaman, endorsing an investment platform that claims to offer returns of up to ₹60,000 per day & up to ₹16 Lakh per month on an investment… pic.twitter.com/LvbsKdRmKp
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 9, 2026
इसके बाद एजेंसी ने लोगों से ऐसे धोखेबाजों से बचकर रहने की सलाह दी है. उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए लिखा, ‘जालसाज अक्सर मनगढ़ंत वीडियो और ज्यादा लाभ के झूठे वादे करके लोगों को ऑनलाइन धोखा देते हैं. निवेश करने या व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी शेयर करने से पहले हमेशा सरकारी स्रोतों से ऐसे दावों की पुष्टि करें.’ इसके साथ ही एजेंसी की तरफ से ऐसी किसी जानकारी पर विश्वास ना करने कहा गया है. साथ ही ये भी कहा गया है कि ऐसी कोई खबर हो तो उसे एजेंसी के साथ शेयर करें और पुष्टि करें.
ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: डीजल पर 30 रुपए, पेट्रोल पर 6 रुपए का नुकसान, सरकार के ताजा बयान ने बढ़ा दी टेंशन


