लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Indore News:छात्रों के लिए प्रदर्शन करने वाले दंपति को भेजा जेल, मंत्री विजयवर्गीय के घर जाना पड़ा भारी – Indore-news-police-arrest-student-protest-couple-kailash-vijayvargiya-house

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

छात्रों के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे दंपती पर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। परदेशीपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार दोपहर प्रहलाद पाण्डेय और उनकी पत्नी संगीता हाथों में संविधान की प्रति लेकर मंत्री के घर के बाहर पहुंचे थे। पुलिस प्रशासन को इस प्रदर्शन की भनक करीब 1 घंटे पहले ही लग गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा अमले ने मौके पर पहुंचकर मंत्री निवास के आसपास घेराबंदी मजबूत कर दी थी। पुलिस के मुताबिक दोनों ने विरोध प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। इंदौर के पांडे दंपती ने छात्र आंदोलन के समर्थन में पहले सांसद शंकर लालवानी के घर के बाहर धरना दिया, इसके बाद दोनों मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर धरना देने पहुंच गए थे।

सोशल मीडिया और धरना स्थलों से भीड़ जुटाने का प्रयास

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। दंपती ने इस प्रदर्शन को बड़ा रूप देने के लिए सोशल मीडिया पर कई संदेश प्रसारित किए थे। इसके अलावा टंट्याभील चौराहे पर जारी विद्यार्थियों के आंदोलन में पहुंचकर भी उन्होंने छात्रों से मंत्री निवास के घेराव में शामिल होने की अपील की थी। तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों के साथ कोई भी अन्य व्यक्ति प्रदर्शन स्थल पर नहीं पहुंचा और दोनों को अकेले ही विरोध दर्ज कराना पड़ा।

समझाइश के बाद भी नहीं माने, पुलिस ने हिरासत में लिया

जब दंपती मौके पर पहुंचे तो मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने और रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद जब प्रहलाद पाण्डेय सड़क पर बैठकर विरोध जताने लगे, तब पुलिस बल ने उन्हें उठाकर अपनी गाड़ी में बैठाया। साथ ही उनकी पत्नी को भी महिला पुलिस की मदद से थाने ले जाया गया। थाना प्रभारी आर.डी.कानवा के अनुसार पूछताछ में दंपती ने माना कि उनसे नियम उल्लंघन की भूल हुई है।

धारा 151 के तहत केस दर्ज कर भेजा जेल

बिना किसी पूर्व अनुमति के संवेदनशील क्षेत्र में प्रदर्शन करने और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप में पुलिस ने दंपती के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 151 एवं बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करने की धाराओं में मामला पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया है।

कैलाश विजयवर्गीय के बयान से खफा थे दंपती


पांडे दंपति ने पुलिस को बताया कि विधानसभा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा यह कहना कि NEET परीक्षा घोटाला प्रदेश का विषय नहीं है, फिर छात्र आंदोलन को प्रायोजित बताना और अब छात्रों के संदर्भ में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने से युवाओं और अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। इसके विरोध में वे धरना देने पहुंचे थे। 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ghamasaan Movie Review And Rating Ott Release Arshad Warsi Pratik Gandhi In Tigmanshu Dhulia Film Zee 5 – Entertainment News: Amar Ujala

राजस्थान निकाय चुनाव लाइव:बाड़मेर में भाजपा-कांग्रेस समर्थक भिड़े, अजमेर में फर्जी वोटिंग का आरोप – Rajasthan Civic Election Voting Live Second Phase Vote Percentage Jaipur Ajmer Updates

ब्रिक्स पर दो हिस्सों में बंटी कांग्रेस:चिदंबरम बोले- भारत को क्या मिला; थरूर ने बताया देश के लिए क्यों अहम? – Congress Divided Over Brics Chidambaram What India Gained Tharoor Explains Why Important For The Country.

बैंक हड़ताल:शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी; जानिए किस चीज की मांग पर अड़े कर्मचारी – Banking Services Hit As Unions Strike For Five-day Workweek, Customer Woes Rise

यूपीएससी भर्ती 2026:विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत 200+ पदों पर वैकेंसी, कब तक भरें फॉर्म और क्या हैं शर्तें? – Upsc Recruitment 2026: 212 Vacancies Announced For Specialists, Assistant Professors And More

बिहार:बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन, गया से गुरुग्राम और दिल्ली तक नौ ठिकानों पर छापेमारी – Bihar Bank Fraud Case Major Ed Action Raids Underway Across Nine Locations In Gaya Gurugram And Delhi

Leave a Comment