लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Indore:पंचायत वेब सीरीज का असर! टंकी वाला सीन इंदौर में बना ट्रेंड, लेकिन यह नकल पड़ सकती है भारी – Indore: Impact Of The ‘panchayat’ Web Series! The Water Tank Scene Has Become A Trend In Indore, But Imitating

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

‘पंचायत’ की टंकी पर अभिषेक-रिंकी की मुलाकात तो सिर्फ कहानी थी, लेकिन इंदौर में उसी सीन की नकल अब लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। निपानिया की 30 फीट ऊंची जर्जर पानी की टंकी इन दिनों युवक-युवतियों का पसंदीदा ठिकाना बन गई है। हर शाम यहां युवा टंकी पर चढ़कर घंटों बैठते हैं, जबकि टंकी का ढांचा इतना कमजोर है कि जरा-सी चूक भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। रहवासी लगातार प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

30 फीट ऊंची जर्जर टंकी बनी युवाओं का अड्डा



निपानिया क्षेत्र की करीब 30 फीट ऊंची पुरानी पानी की टंकी इन दिनों युवक-युवतियों के मिलने-जुलने की जगह बन गई है। आसपास के कॉलेज और स्कूलों में पढ़ने वाले युवा हर शाम टंकी पर चढ़कर घंटों बैठते हैं, बातचीत करते हैं और समय बिताते हैं। जिस जगह को वे सुरक्षित समझ रहे हैं, वह वास्तव में काफी खतरनाक स्थिति में है।

ये भी पढ़ें- चाय के डिस्पोजल कप ने बदल दी किस्मत! सागर की महिला ने बना दिया लाखों का आइडिया

न रेलिंग, न सुरक्षित सीढ़ियां, फिर भी रोज पहुंच रहे युवा



स्थानीय रहवासियों के अनुसार, टंकी पर न तो सुरक्षा रेलिंग लगी है और न ही वहां चढ़ने के लिए मजबूत सीढ़ियों की व्यवस्था है। टंकी के कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं। यही वजह है कि लंबे समय से इसका उपयोग पानी की सप्लाई के लिए भी नहीं किया जा रहा है। इसके बावजूद हर शाम यहां युवाओं की आवाजाही लगातार बनी रहती है।

रहवासियों ने कई बार समझाया, फिर भी नहीं मान रहे युवा

रहवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार युवक-युवतियों को टंकी पर चढ़ने से रोका और संभावित खतरे के बारे में भी समझाया। इसके बावजूद युवाओं पर इसका कोई खास असर नहीं हुआ। उनका कहना है कि जरा-सी फिसलन या छोटी-सी गलती किसी की जान ले सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को इस जर्जर पानी की टंकी का जल्द तकनीकी परीक्षण कराना चाहिए। यदि जांच में यह असुरक्षित पाई जाती है तो इसे खतरनाक घोषित कर हटाया जाए या फिर ऐसी व्यवस्था की जाए कि कोई भी इस पर चढ़ न सके।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्री चरणी का कमाल:एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय, पूनम को पीछे छोड़ने का मौका – India Vs Hongkong Women Asia Cup Shree Charani Stats Most T20i Wickets For Ind-w In A Calendar Year

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27 Know Total Earning Of Toxic And Irumudi – Entertainment News: Amar Ujala

ऋषि कपूर जन्मतिथि:प्रेम में डूबे आशिक से माफिया डॉन तक; इन दमदार किरदारों से दर्शकों के दिल में उतरे चिंटू जी – Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know About Late Actor Unforgettable Films And Role Love Story With Neetu Singh

जन्माष्टमी 2026:भगवान श्रीकृष्ण में इन हॉलीवुड सितारों की आस्था; भक्ति भाव से करते हैं भजन कीर्तन और नाम जप – Janmashtami 2026 Robert Downey Jr George Harrison Russell Brand Hollywood Stars Who Have Faith In Lord Krishna

एमपी में बारिश का रौद्र रूप:28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मंदाकिनी-नर्मदा नदी उफान पर,बांधों के गेट खुले – Torrential Rains In Mp: Heavy Rain Alert For 28 Districts; Mandakini And Narmada Rivers In Spate; Dam Gates Op

राजस्थान निकाय चुनाव:69,811 नामांकन में से 17़137 के खारिज, 10112 ने नाम वापस लिए, 38891 मैदान में – Rajasthan Civic Polls: 17,137 Nominations Rejected, 10,112 Withdrawn; 38,891 Candidates Remain In Fray

Leave a Comment