लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Indian Army:भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के वायरल वीडियो पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- छवि खराब करने की कोशिश – ‘attempt To Malign Force’s Image’: Army On Press Conference Video With ‘men In Uniform’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय सेना ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई। इस वीडियो में कुछ लोग सैन्य वर्दी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई दे रहे हैं। सेना ने कहा कि इनमें से तीन लोगों को ‘अनुशासनहीनता और गैर-सैनिक आचरण’ के कारण सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है।

सेना ने वायरल वीडियो पर क्या कहा?

सेना ने अपने एक्स खाते पर जारी बयान में कहा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस वाला वीडियो मीडिया और सोशल मीडिया पर भारतीय सेना की छवि खराब करने की कोशिश के तहत फैलाया जा रहा है। वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों का जिक्र करते हुए सेना ने कहा कि दो राजनेताओं के अलावा दिख रहा चौथा व्यक्ति ‘भगोड़ा’ है और उसके खिलाफ सैन्य तथा दीवानी अदालतों में अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार को नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हुई थी। इसमें विपक्ष के दो राज्यसभा सांसद मनोज झा और संजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की थी।

अफवाहों से सावधान रहने की सलाह

सोशल मीडिया पर वायरल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीरों और वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और सेना ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सेना ने अपने पोस्ट में लोगों को अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी और #FakeAlert तथा #Beware हैशटैग का इस्तेमाल किया।

 

अनुशासनहीनता के कारण किए गए थे बर्खास्त

सेना की ओर से जारी तस्वीर में वर्दी पहने दो लोग मनोज झा और संजय सिंह के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर पर ‘False’ और ‘Misleading’ की डिजिटल मुहर भी लगी हुई है। सेना ने अपने बयान में किसी राजनेता का नाम नहीं लिया। सेना ने कहा, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय सेना की छवि खराब करने की कोशिश के साथ फैलाया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे चंदू चव्हाण, हरेंद्र यादव और पी नरेंद्र को अनुशासनहीनता और सैनिक का आचरण न करने के कारण सेवा से बर्खास्त किया गया था।

ये भी पढे़ं: बंगाल: कलकत्ता हाईकोर्ट ने हावड़ा स्टेशन के पास फेरीवालों को हटाने पर लगाई अंतरिम रोक, 10 जून को अगली सुनवाई

सेना ने यह भी कहा कि चौथा व्यक्ति शंकर सिंह गुर्जर भगोड़ा है और उसके खिलाफ सैन्य तथा दीवानी अदालतों में कार्रवाई जारी है। सेना के अनुसार, ये लोग जानबूझकर सोशल मीडिया पर झूठी, दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक बातें फैला रहे हैं, ताकि उनके अपने गलत आचरण और सेवा से बर्खास्तगी से ध्यान हटाया जा सके। सेना ने लोगों से कहा कि वे ऐसे प्रचार के झांसे में न आएं और गलत सूचनाओं से सतर्क रहें।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Explainer:बिजली का बड़ा विकल्प बनता सूरज, देश में कैसे हो रहा सौर ऊर्जा का विस्तार, दुनिया में हम कहां? – The Sun Is Becoming India’s Biggest Power Source, How Solar Energy Is Expanding, Where India Stands Globally

Top News:फीफा विश्वकप में इंग्लैंड को कांस्य; ईरान से बौखलाए अमेरिका का पलटवार, लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड Odi – Top News 19 July 2026 Us Air Strikes Iran Nta Omr Sheet Ram Mandir Theft Case

Aaj Ka Rashifal 19 July:शिव योग और ग्रहों की चाल से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 19 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Car Key Fob:कार की चाबी में छिपे हैं कई स्मार्ट फीचर्स! ज्यादातर लोग हैं अनजान, जबकि ये रोज आ सकते हैं काम – Car Key Fob Hidden Features You Should Know: Smart Functions Most Drivers Never Use

West Asia Tension:ईरान की दो-टूक, चाबहार पर Us का हमला ‘युद्ध अपराध’; जंग-टकराव पर Gcc और अरब लीग क्या बोले? – Iran Embassy In India Us Strike On Chabahar Clear War Crime Gcc And Arab League Statement On West Asia Tension

क्या पूर्वोत्तर बनेगा रक्षा निर्माण का गढ़?:पूर्व सेना प्रमुख ने बताई वजह, कहा-सैनिक ही करेंगे युद्ध का फैसला – Kolkata Northeast Have Huge Defence Manufacturing Potential Ex Army Chief Manoj Pande

Leave a Comment