लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:फीफा विश्वकप में इंग्लैंड को कांस्य; ईरान से बौखलाए अमेरिका का पलटवार, लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड Odi – Top News 19 July 2026 Us Air Strikes Iran Nta Omr Sheet Ram Mandir Theft Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


top news 19 July 2026 us air strikes iran nta omr sheet ram mandir theft case

देश-दुनिया की बड़ी खबरें।
– फोटो : अमर उजाला



आज रविवार, 19 जुलाई 2026 को देश-दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे चर्चित और असरदार खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। वेस्ट एशिया में जंग की आग और भड़क गई है। सैनिकों की मौत से बौखलाए अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर भीषण हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। परीक्षा विवाद भी गहराता जा रहा है। फर्जी ओएमआर शीट के खेल पर एनटीए ने सख्त रुख अपनाते हुए एआई से तैयार किए गए दस्तावेजों पर कानूनी कार्रवाई का एलान किया है। साथ ही छात्रों और अभिभावकों को किसी भी झांसे में न आने की चेतावनी दी गई है। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आरोपी टिन्नू ने जेल से सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि इस पूरे मामले के लिए अनिल मिश्रा जिम्मेदार हैं। उसने सवाल उठाया कि जब हम जेल में हैं तो वह बाहर क्यों हैं? फुटबॉल के मैदान पर गोलों की ऐसी बारिश हुई कि इतिहास बन गया। फीफा विश्व कप के कांस्य पदक मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर रोमांच की नई मिसाल पेश कर दी। देश की कूटनीति को नई मजबूती देने के लिए जांजीबार के राष्ट्रपति चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच चुके हैं। इस यात्रा में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आज लॉर्ड्स पर टिकी हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला जाएगा, जहां रोहित शर्मा की अग्निपरीक्षा होगी और हार-जीत से सीरीज की तस्वीर बदल सकती है। राजधानी दिल्ली में पुनर्वास के बाद हजारों परिवार एसआईआर प्रक्रिया के बीच उजड़े घर और उलझे वोटों की दोहरी मार झेल रहे हैं। अधूरी जानकारी ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। कनाडा में भारतीय मूल के एक ड्राइवर की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हत्या समेत सभी संभावित एंगल से मामले की जांच में जुटी है। भारत की कूटनीति को और गति देने के लिए पनामा के विदेश मंत्री जेवियर आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। उधर, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमले जारी रहे तो ऐसा जवाब मिलेगा, जिसे दुनिया कभी नहीं भूलेगी। पाकिस्तान की राजनीति में भी बड़ा सियासी बवाल शुरू हो गया है। इमरान खान की बहन ने दावा किया है कि पाकिस्तान और इस्राइल के बीच डील की तैयारी चल रही थी और मुनीर को फील्ड मार्शल बनाने के पीछे भी बड़ी साजिश रची गई। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत ने एक और बड़ी छलांग लगाई है। देश का अपना सुरक्षित राष्ट्रीय समय नेटवर्क तैयार हो गया है, जिससे विदेशी प्रणालियों पर निर्भरता कम होने का रास्ता खुल गया है। मनोरंजन जगत में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की गूंज है। कार्तिक आर्यन और ममूटी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि यामी गौतम ने भी अपने शानदार अभिनय से खास पहचान बनाई। देश-दुनिया की इन सभी बड़ी खबरों को विस्तार से पढ़िए…




 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन:11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, वाहनों को लेकर ट्रैफिक एडवायजरी जारी – Brics Summit: Government Offices In Delhi To Remain Closed On September 11.

Isro Eos-05 Mission:इसरो ने अंतरिक्ष में भेजा ईओएस-05 उपग्रह, श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण; वी नारायणन क्या बोले? – Isro Gslv-f17 Eos-05 Mission satish Dhawan Space Centre Sriharikota dr V Narayanan Earth Observation Setallite

एक्सप्लेनर:इसरो की बड़ी सफलता, धरती पर हो रहे हर बदलाव को बताएगा ईओएस-05, ये कैसे करेगा काम और क्यों है खास? – Isro’s Big Leap, How Eos-05 Will Track Changes On Earth From 36,000 Km Above

तेल की कीमतों में फिर तेजी:ब्रेंट 97 डॉलर के पार, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख; क्या बढ़ेगी चिंता? – Oil Prices Edge Higher, While World Shares Are Mixed After Wall Street Gains

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026:आज घर-घर जन्म लेंगे कृष्ण कन्हाई, मथुरा में दिव्य और भव्य नजारा; देखें तस्वीरें – Shri Krishna Janmashtami 2026 Lord Krishna Will Be Born At Midnight Shri Krishna Janmabhoomi In Mathura

वृंदावन:जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दिया 1051 करोड़ की योजनाओं का तोहफा, कही सनातन की बात – Cm Yogi Gave The Gift Of Schemes Worth Rs 1051 Crore To The People Of Braj.

Leave a Comment