लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज होते ही साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. फिल्म में आहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग को खूब सराहा गया था. इस फिल्म ने दोनों को रातोंरात स्टार बना दिया था. अब फिल्म की रिलीज के एक साल बाद म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची ने दावा किया है कि सैयारा के सुपरहिट टाइटल ट्रैक के लिए उन्हें अब तक 8 लाख रुपये की रॉयल्टी नहीं मिली है.

तनिष्क बागची का खुलासा
तनिष्क बागची ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें अब तक इस गाने की रॉयल्टी नहीं मिली है. उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद किसी की सिंप्थी पाना नहीं, बल्कि अपनी बात रखना है.

तनिष्क ने फिल्म की पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ये YRF एंटरटेनमेंट और YRF म्यूजिक के साथ मेरी पहली फिल्म थी. मैंने हर शर्त इसलिए मानी क्योंकि मुझे इस संगीत पर पूरा भरोसा था. इस गाने के लिए मैंने अपना सब कुछ लगा दिया. प्रोडक्शन, कंपोजिशन, सिंगर्स के साथ काम, रिकॉर्डिंग, वोकल ट्यूनिंग, साउंड और अरेंजमेंट  हर छोटी-बड़ी चीज मेरे लिए मायने रखती थी. मैंने इस गाने को अपना समझकर बनाया.’

‘कमाई के नाम पर कुछ भी नहीं बचा’
उन्होंने लिखा, ‘YRF ने जो मामूली फीस मुझे दी थी, वो पूरी की पूरी लाइव रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग में खर्च हो गई. आखिर में मेरे पास कमाई के नाम पर कुछ भी नहीं बचा. इतने बड़े गाने से मेरी यही कमाई हुई. सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि रॉयल्टी स्टेटमेंट के मुताबिक, करोड़ों स्ट्रीम्स और व्यूज पाने वाले इस गाने के लिए मुझे अब तक सिर्फ 8 लाख की रॉयल्टी मिलनी बाकी है. सच कहूं तो इस गाने में जितनी मेहनत, समय और जुनून मैंने लगाया, उसके मुकाबले 8 लाख बहुत कम हैं.’

ये भी पढ़ेंः Batwara 1947 Teaser: ‘बंटवारा 1947’ के दूसरे टीजर में गूंजी सनी देओल की आवाज, एक्शन मोड में आए नजर

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं ये सब सिंप्थी पाने के लिए नहीं लिख रहा हूं. मैं ये इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि इस गाने को बनाने में मैंने क्या-क्या कुर्बानियां दी हैं. इस एक्सपीरियंस ने इंडस्ट्री को देखने का मेरा नजरिया बदल दिया है. अब मैं सिर्फ उन्हीं प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के साथ काम करूंगा, जो ईमानदारी और संगीत बनाने वाले लोगों की कद्र करते हैं.’

सफलता मिलने पर लोग भूल जाते हैं
तनिष्क बागची ने लिखा, ‘मैंने एक और बात सीखी है कि कभी-कभी आप लोगों को अपना सब कुछ दे देते हैं, लेकिन जब सफलता मिलती है तो वही लोग भूल जाते हैं कि उनके साथ कौन खड़ा था. बाकी सब मैं भगवान पर छोड़ता हूं. वक्त हर कहानी बता देता है और कर्म हर हिसाब बराबर कर देता है. इस पूरी फिल्म में अगर मैं किसी का सम्मान करता हूं, तो वे मोहित सूरी और इरशाद कामिल हैं. इन्हीं दोनों की वजह से मैंने यह फिल्म की थी.’

ये भी पढ़ेंः काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सामाजिक मुद्दों से रूबरू कराएगी फिल्म

बता दें, ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक को तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी ने मिलकर कंपोज किया था. इरशाद कामिल के लिखे इस गाने को फहीम अब्दुल्ला ने अपनी आवाज दी है. ‘सैयारा’ पिछले साल जुलाई में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस फिल्म के जरिए आहान पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया, जबकि अनीत पड्डा पहली बार लीड रोल में नजर आईं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mehdi Hassan Birth Anniversary: शहंशाह-ए-गजल: जब परिवार चलाने के लिए मैकेनिक बने मेहदी हसन, फिर रियाज ने बदल दी किस्मत

570 करोड़ कमाने वाली ‘सैयारा’ को एक साल पूरा, वेम्बली स्टेडियम में हुआ अहान पांडे-अनीत पड्डा का रीयूनियन, देखें फोटोज

72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन और ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

‘मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं…’, ‘OMG 2’ कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान

Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

‘बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर’ का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

Leave a Comment