लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

India-suriname Ties:भारत ने सूरीनाम को सौंपा पैशन फ्रूट प्लांट, जयशंकर ने मजबूत साझेदारी पर दिया जोर – Jaishankar Suriname Visit India Will Always Be Reliable Partner To Suriname Global South Partnership

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर सूरीनाम की यात्रा पर है। यहां उन्होंने गुरुवार को कहा कि सूरीनाम की तरक्की और खुशहाली की यात्रा में भारत हमेशा एक भरोसेमंद साथी रहेगा। उन्होंने यह बात सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो में कही। यहां उन्होंने भारतीय आर्थिक मदद से बने एक ‘पैशन फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट’ को सूरीनाम सरकार को सौंपा। जयशंकर 2 से 10 मई तक कैरिबियाई देशों की यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान वे जमैका के बाद सूरीनाम पहुंचे हैं और इसके बाद वे त्रिनिदाद और टोबैगो जाएंगे।

प्लांट सौंपने के दौरान जयशंकर ने कहा कि आने वाले समय में जैसे-जैसे सूरीनाम आगे बढ़ेगा, भारत उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने साफ किया कि भारत अपने अनुभव साझा करने और सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार है। भारत उसी तरह काम करेगा जैसा सूरीनाम की सरकार अपनी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और प्रगति के लिए सही समझेगी। इस मौके पर सूरीनाम के विदेश मंत्री मेल्विन बौवा और कृषि मंत्री माइक नूरसलीम भी मौजूद थे। जयशंकर ने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट्स यह संदेश देते हैं कि भारत, सूरीनाम और ग्लोबल साउथ का सच्चा साथी है।

विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ यानी पूरी दुनिया एक परिवार है, इस सोच पर चलता है। भारत इसे केवल शब्दों में नहीं बल्कि अपने कामों और प्रोजेक्ट्स के जरिए साबित करता है। उन्होंने कहा कि दोस्ती ऐसी होनी चाहिए जो आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। भारत और सूरीनाम का सहयोग हमेशा मानव-केंद्रित रहा है। पिछले कुछ वर्षों के रिश्तों को देखें तो इसका सीधा असर आम नागरिकों के जीवन पर पड़ा है। यह नया प्रोजेक्ट आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

ये भी पढ़ें: US-Brazil Ties: ट्रंप और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की सफल मुलाकात, व्यापार-टैरिफ के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर ने सूरीनाम की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष माइकल अश्विन अधिन से भी मुलाकात की। दोनों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर बहुत अच्छी और सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच संसदीय आदान-प्रदान के महत्व को भी स्वीकार किया। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर बताया कि यह मुलाकात आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की साझा इच्छा का प्रतीक है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य कैरिबियाई देशों के साथ भारत के रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को और ज्यादा मजबूत करना है।

अन्य वीडियो-




Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रीलंका की जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प:25 की मौत, 100 घायल; स्थिति काबू करने के लिए बुलाई गई सेना – Several Killed In Sri Lanka’s Deadly Inmate Clash, Prison Officials Likely Among Dead

Pok में शटर डाउन से हड़कंप:मीरपुर से मुजफ्फराबाद तक हिंसा? प्रदर्शनकारियों ने किसे दिया 72 घंटे का समय? – Shut-down In Pok Sparks Turmoil Violence Erupts From Mirpur To Muzaffarabad Protesters Clash With Police

Pm Modi Indonesia Visit Live News:पीएम मोदी इंडोनेशिया पहुंचे, विदेश दौरे के पहले चरण में क्या कार्यक्रम? – Pm Modi Foreign Visit Updates Jakarta Prez Indonesia Australia New Zealand Meeting Schedule Speech Hindi News

सीमा पर बदल रहे अपराधियों के ठिकाने:सैलून की आड़ में हो रही तस्करी, नए खुले प्रतिष्ठानों की बढ़ी निगरानी – Criminals Shifting Hideouts Along Border Smuggling Taking Place Under Guise Of Salons

The Bonus Market Update:शेयर बाजार हरे निशान पर बंद; सेंसेक्स 521 अंक उछला, निफ्टी 24400 के पार पहुंचा – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

Mumbai Rain Live:मुंबई से पांच उड़ानें डायवर्ट, मनोरी तट के पास फंसा जहाज; बारिश के बीच कितनी परेशानी-जनहानि? – Mumbai Rain Alert Live Update House Collapses Due To Landslide In Pune; Imd Issues Alert.

Leave a Comment