लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

India-china Relations:भारत-चीन के साथ संबंधों में संतुलन बनाने का आह्वान, रूस के प्रमुख थिंक टैंक ने की अपील – India-china Relations: Calls For Balance In Relations With India-china, Appeals Russia’s Leading Think Tank

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

क्रेमलिन समर्थित रूसी अंतरराष्ट्रीय मामलों की परिषद (आरआईएसी) के नव निर्वाचित अध्यक्ष ने रूस के दो एशियाई रणनीतिक साझेदारों भारत और चीन के बीच सकारात्मक संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया है। वैश्विक मामलों के जानेमाने विशेषज्ञ डॉ. दिमित्री ट्रेनिन ने एक अप्रैल को प्रतिष्ठित विचार मंच आरआईएसी का नेतृत्व करने के लिए चुने जाने के बाद प्रेस को दिए गए अपने पहले साक्षात्कार में ये बातें कहीं।

यह भी पढ़ें – Trump Warns Iran: ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद कहर टूटेगा, समझौते और होर्मुज में गतिरोध का जिक्र भी किया

प्रमुख दैनिक कोमर्सेंट में शुक्रवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में ट्रेनिन ने कहा, हमें अपने रणनीतिक साझेदारों चीन और भारत के बीच सकारात्मक संतुलन को बढ़ावा देना चाहिए ताकि अमेरिकी या कोई अन्य भारत का इस्तेमाल चीन के खिलाफ और इस तरह अप्रत्यक्ष रूप से हमारे खिलाफ न कर सके। हमारा सबसे बड़ा पड़ोसी चीन स्वाभाविक रूप से हमारी ओर से सबसे करीब से ध्यान दिए जाने का पात्र है। इस पर व्यवस्थित रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। यही बात भारत पर भी लागू होती है जिसके बारे में हमारी सकारात्मक, हालांकि अब भी कुछ हद तक सतही धारणा है।

सोवियत-रूसी सेना के सेवानिवृत्त कर्नल 70 वर्षीय ट्रेनिन का संबंध अमेरिका-रूस के बीच परमाणु और अंतरिक्ष हथियार वार्ताओं से रहा है। उन्होंने आरआईएसी के अध्यक्ष के रूप में अपनी योजनाओं के मूल सिद्धांतों को रेखांकित करते हुए कहा, हम एक संप्रभु राष्ट्र हैं, हम किसी के दबाव में नहीं आएंगे। हम दुनिया को बिखरने नहीं देंगे। उन्होंने मौजूदा समय को उथल-पुथल भरा और नाटकीय बताया।

यह भी पढ़ें – ईरान में जंग रोकने के प्रयास कितने गंभीर?: शांति वार्ता बेपटरी होने की अटकलें, US के साथ बात पर क्या बोला PAK?

उन्होंने 1994 में कार्नेगी मॉस्को सेंटर में काम शुरू किया था, लेकिन क्रेमलिन के यूक्रेन अभियान का समर्थन करने के कारण उन्हें 2022 में निदेशक पद से बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वह तीसरा विश्व युद्ध वाक्यांश का प्रयोग करना पसंद नहीं करते क्योंकि इससे प्रथम और द्वितीय विश्व युद्धों में जो हुआ था उसकी निरंतरता का आभास होता है। उन्होंने कहा, अधिक सटीक वाक्यांश एक नया विश्व युद्ध है जो पहले दो युद्धों से अलग है। रूस के आरआईएसी की स्थापना 15 वर्ष पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के आदेश से हुई थी। यह भारतीय विश्व मामलों की परिषद (आईसीडब्ल्यूए) की समकक्ष संस्था है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Delimitation:’परिसीमन से पहले दलों और राज्यों से परामर्श करें’, शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी से की अपील – Initiate Consultations With Parties, States Before Hasty Delimitation: Tharoor To Pm

सम्राट का चुनावी करियर:rjd से जीता पहला चुनाव, फिर लगातार तीन हार; Bjp में आने के नौ साल में ही बनेंगे Cm – Bihar New Chief Minister Samrat Choudhary Profile From Rjd To Jdu Bjp Know About His Political Battles Explain

Us-india:पाकिस्तान में वार्ता विफल होने के बाद ट्रंप ने Pm मोदी से की बात, पश्चिम एशिया संकट पर हुई चर्चा – Pm Modi And Us President Donald Trump Hold Nearly 40-minute Phone Conversation

Csk Vs Kkr:सीएसके के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों ने किया निराश, अब तक नहीं खुला जीत का खाता; नूर अहमद चमके – Ipl 2026 Csk Vs Kkr Result: Chennai Super Kings Vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table

Jaya Kishori Event:नोएडा में आज होगा जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र, Qr कोड को स्कैन कर आप भी करें रजिस्टर – Jaya Kishori’s Spiritual Session At Galgotias University Will Be Held On April 15.

फिर शुरू होगी ईरान के साथ शांति वार्ता?:pak में अगले दो दिनों में हो सकती है बड़ी हलचल, ट्रंप ने दिए संकेत – Trump Signals Possible Development In Pakistan, Hormuz Blockade Intensifies Tensions

Leave a Comment