लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फिर शुरू होगी ईरान के साथ शांति वार्ता?:pak में अगले दो दिनों में हो सकती है बड़ी हलचल, ट्रंप ने दिए संकेत – Trump Signals Possible Development In Pakistan, Hormuz Blockade Intensifies Tensions

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनावपूर्ण वार्ता को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि दोनों देशों के बीच बातचीत का दूसरा दौर अगले दो दिनों में पाकिस्तान में हो सकता है।

ट्रंप ने यह बयान द न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में दिया। उन्होंने कहा ‘आपको वहीं रहना चाहिए क्योंकि अगले दो दिनों में कुछ बड़ा हो सकता है और हम वहां जाने के अधिक इच्छुक हैं।’

पाकिस्तान की भूमिका पर चर्चा

ट्रंप ने इस संभावित वार्ता का श्रेय पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका बेहतर रही है, जिसके कारण बातचीत आगे बढ़ने की संभावना बनी है। शांति वार्ता के लिए जिनेवा को भी एक संभावित स्थान के रूप में सुझाया गया था, लेकिन ट्रंप ने इस संभावना को कमतर आंका। उन्होंने कहा हमें ऐसे देश में क्यों जाना चाहिए जिसका इससे कोई लेना-देना नहीं है?

अमेरिका का सैन्य दबाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने वाले सभी जहाजों को रोकने की कार्रवाई तेज कर दी है। सेंटकॉम का कहना है कि यह नाकाबंदी सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू की जा रही है और पहले 24 घंटे में छह व्यापारिक जहाजों को वापस लौटने के निर्देश दिए गए।  इस अभियान में 10,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक, 100 से ज्यादा विमान और 18 युद्धपोत शामिल हैं।

कूटनीति और तनाव दोनों साथ-साथ

अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, बातचीत अभी पूरी तरह सफल नहीं हुई है, लेकिन कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनने की संभावना बनी हुई है। हाल ही में पाकिस्तान में हुई 21 घंटे लंबी वार्ता भी बिना किसी अंतिम समझौते के समाप्त हो गई थी, क्योंकि अमेरिका ने ईरान से परमाणु संवर्धन का अधिकार छोड़ने की मांग पर जोर दिया था। फिलहाल ईरान और अमेरिका दोनों ही अपने-अपने रुख पर कायम हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

पोप को ईरान के परमाणु खतरे की समझ नहीं

ट्रंप एक अन्य बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पोप लियो XIV ईरान के परमाणु खतरे को नहीं समझते हैं। उन्होंने एक इतालवी समाचार पत्र को दिए एक संक्षिप्त फोन साक्षात्कार में कहा ‘वह (पोप) युद्ध के बारे में नहीं समझते हैं और उन्हें बात नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि क्या हो रहा है।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एससी/एसटी एक्ट केस:अजीत भारती पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, ट्रायल कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका – Ajeet Bharti Approached Delhi High Court Seeking Anticipatory Bail In Sc/st Act Case

बॉक्स ऑफिस:क्या कम होने लगा ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल? ‘हनुमान अंश’ ने चौंकाया; जानें ‘टॉक्सिक’ का कलेक्शन – Mirzapur The Movie Hanuman Ansh And Toxic Box Office Collection On Wednesday

यूपी पीईटी 2026:आ गई तारीख, अगले महीने होगी उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, नोट कर लें शेड्यूल – Up Pet 2026 Exam Date Announced: Exam On October 23, 24 And 25, Check Schedule And Shift Timing

राजस्थान निकाय चुनाव में कस्बों ने मारी बाजी:बड़े शहर पिछड़े, 72% से ज्यादा मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल – Rajasthan Local Body Elections Small Towns Outpace Big Cities With Over 72 Percent Voter Turnout

ई20 से आगे बढ़ेगा इथेनॉल मिश्रण:पीएम सलाहकार का बड़ा बयान- फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के जरिए बढ़ेगा ब्लेंडिंग स्तर – Government Plans Ethanol Blending Beyond E20 Through Flex-fuel Vehicles, Says Pm Advisor Tarun Kapoor

बिग बॉस 20:पहले ही टास्क में मचा हंगामा, काजी तौकीर की हरकतों को यूजर्स ने बताया एंटरटेनिंग; पढ़ें ताजा अपडेट – Bigg Boss 20 New Promo Qazi Touqeer Entertain To Contestant And Then He Fight To Complete Movie Task

Leave a Comment