लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gt Vs Rr:रवि बिश्नोई की फिरकी में फंसा गुजरात, आखिरी ओवर में कैसे देशपांडे ने टाइटंस के मुंह से छीनी जीत? – Ipl 2026 Gt Vs Rr Result: Gujarat Titans Vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Result

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को छह रन से हरा दिया। शनिवार को आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बोर्ड पर 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन लगाए। उनके लिए यशस्वी जायसवाल (55) और ध्रुव जुरेल (75) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 204 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। उनके लिए साई सुदर्शन ने 73 रन बनाए।




Trending Videos

IPL 2026 GT vs RR Result: Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Result

साई सुदर्शन
– फोटो : PTI


गुजरात की दमदार शुरुआत

211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने जोरदार शुरुआत की और मैच को आखिरी गेंद तक रोमांचक बनाए रखा। गुजरात टाइटंस की शुरुआत शानदार रही। कुमार कुशाग्र और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 7.6 ओवर में 78 रन जोड़ दिए। कुशाग्र 18 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 44 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। जोस बटलर (26 रन, 14 गेंद) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। ग्लेन फिलिप्स सिर्फ तीन रन बनाकर चलते बने, जबकि वॉशिंगटन सुंदर चार रन ही जोड़ सके। राहुल तेवतिया ने 12 रन और शाहरुख खान ने 11 रन बनाकर टीम को तेजी देने की कोशिश की।


IPL 2026 GT vs RR Result: Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Result

राशिद खान-कगिसो रबाडा
– फोटो : PTI


राशिद-रबाडा की कोशिश

अंतिम ओवरों में राशिद खान और कगिसो रबाडा ने 30 गेंदों में 43 रन की तेज साझेदारी कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। राशिद ने 16 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि रबाडा 16 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, आखिरी के दो ओवरों में जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे की सटीक गेंदबाजी ने मैच का रुख पलट दिया।


IPL 2026 GT vs RR Result: Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Result

तुषार देशपांडे-राशिद खान-कगिसो रबाडा
– फोटो : PTI


आखिरी ओवर का रोमांच

मुकाबला पूरी तरह आखिरी ओवर तक खिंचा, जहां गुजरात को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे और क्रीज पर राशिद खान व कगिसो रबाडा मौजूद थे। गेंदबाजी की जिम्मेदारी तुषार देशपांडे के हाथों में थी।

  • पहली गेंद (वाइड): देशपांडे की लो फुलटॉस ऑफ के बाहर गई और अंपायर ने वाइड करार दी। अब 6 गेंदों में 10 रन।
  • पहली गेंद: अगली गेंद पर रबाडा ने स्क्वीज कर सिंगल लिया। अब 5 गेंदों में 9 रन।
  • दूसरी गेंद: राशिद खान सिर्फ एक रन ही ले पाए। 4 गेंदों में 8 रन।
  • तीसरी गेंद: देशपांडे ने फिर से शानदार यॉर्कर डाली और रबाडा ने एक रन चुराया। 3 गेंदों में 7 रन।
  • चौथी गेंद: देशपांडे की सटीक गेंद, राशिद स्कूप खेलने गए लेकिन चूक गए और डॉट बॉल हो गई। 2 गेंदों में 7 रन।
  • पांचवीं गेंद (विकेट): बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में राशिद खान ने गेंद हवा में खेल दी। जॉफ्रा आर्चर ने दबाव में बेहतरीन कैच लपका। अब आखिरी गेंद पर 7 रन की जरूरत।
  • छठी गेंद: नए बल्लेबाज अशोक शर्मा कोई रन नहीं बना सके।
  • नतीजा: राजस्थान ने छह रन से जीत दर्ज की।


IPL 2026 GT vs RR Result: Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Result

यशस्वी जायसवाल-ध्रुव जुरेल
– फोटो : PTI


जायसवाल और जुरेल के अर्धशतक

इससे पहले टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत दमदार रही। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 70 रन जोड़े। वैभव ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। वहीं, यशस्वी ने 36 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली।

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे ध्रुव जुरेल बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 42 गेंदों में 75 रनों की लाजवाब पारी खेली। जुरेल ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। जुरेल ने दूसरे विकेट के लिए यशस्वी संग मिलकर 56 रनों की अहम साझेदारी निभाई। शिमरॉन हेटमायर ने 8 गेंदों में 18 रन बनाए।

हालांकि, कप्तान रियान पराग बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह आठ रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा 7 रन बनाकर नाबाद रहे। जुरेल-यशस्वी की शानदार पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 210 रन लगाने में सफल रही। गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस की ओर से सर्वाधिक दो विकेट कगिसो रबाडा ने चटकाए।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ghaziabad:सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद मुठभेड़ में ढेर, एनकाउंटर में एक सिपाही भी घायल – Ghaziabad: Main Accused In Surya Murder Case Asad Killed In Encounter

Top News:आज भी आंधी-बारिश की संभावना; Ipl में Rcb-gt के बीच खिताबी मुकाबला; होर्मुज में Us ने दागे ‘हेलफायर’ – Top News Delhi Weather Rain Alert Us Iran Hormuz Strait Saket Building Collapse

केनेडी सेंटर नवीनीकरण मामला:नाम हटाने के आदेश पर फूटा राष्ट्रपति ट्रंप का गुस्सा, जज पर लगाया पक्षपात का आरोप – Donald Trump Fumes Over Kennedy Center Court Ruling And Legal Setbacks

प. एशिया संकट:होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी बरकरार, ईरान से सीजफायर पर भी सस्पेंस; वैश्विक बाजार में बढ़ा तनाव – Us Blockade In Strait Of Hormuz Remains Active As Iran Ceasefire Talks Stall

Hormuz Crisis:होर्मुज पर स्थायी टोल का कतर ने किया विरोध, कहा-बढ़ेगी महंगाई; अस्थायी शुल्क पर बातचीत को तैयार – Qatar Opposes Permanent Hormuz Shipping Tolls But Says Temporary Fees Are ‘negotiable’

नेशनल ओलंपियाड्स:टॉप-3 चैंपियंस को मिलेगा यूरो स्पेस सेंटर जाने का मौका, लकी ड्रॉ से होगी विजेताओं की घोषणा – National Olympiads: Top 3 Champions Will Get A Chance To Visit Eurospace Centre, Winners By Lucky Draw

Leave a Comment