Ind Vs Eng:भारतीय टी20 टीम के प्रदर्शन से हैरान हैं पूर्व कप्तान गांगुली, सैमसन को लेकर क्यों साधी चुप्पी? – Former India Captain Sourav Ganguly Surprise Over India Recent Performance Stays Mum On Sanju Samson Omission
{“_id”:”6a4e4e27d7076816ed065754″,”slug”:”former-india-captain-sourav-ganguly-surprise-over-india-recent-performance-stays-mum-on-sanju-samson-omission-2026-07-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”IND vs ENG: भारतीय टी20 टीम के प्रदर्शन से हैरान हैं पूर्व कप्तान गांगुली, सैमसन को लेकर क्यों साधी चुप्पी?”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने सीमित ओवरों के प्रारूप में हाल में भारत के प्रदर्शन में आई गिरवाट पर हैरानी जताई है। उन्होंने साथ ही टी20 विश्व चैंपियन टीम का वापसी के लिए समर्थन किया। गांगुली ने हालांकि विश्व कप विजेता टीम के स्टार संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में जगह नहीं देने पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को 125 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम 202 रन के लक्ष्य पीछा करते हुए 76 रन पर सिमट गई। यह रनों के लिहाज से भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार थी। इस हार के बाद भारत पांच मैच की सीरीज में 0-2 से पीछे हो गया है।