लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी:एक और सिक्स लेन हाईवे का सर्वे शुरू, 50 सड़कों से जुड़ेगा नया कॉरिडोर; 500 गांवों की बदलेगी तस्वीर – Six-lane Highway Will Be Constructed From Lalganj To Barabanki New Corridor Will Connect To 50 Roads

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) में कनेक्टिविटी की सुविधा बढ़ाने के लिए रायबरेली के लालगंज से बाराबंकी तक सिक्स लेन हाईवे बनेगा। इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। यह हाईवे महाराजगंज और हैदरगढ़ होकर गुजरेगा। साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे व राजमार्ग के साथ करीब 50 मार्गों को जोड़ेगा।


हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे के बाद बाराबंकी में इसे लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा। हैदरगढ़ में यातायात को कस्बे से बाहर निकालने के लिए वाईपास भी प्रस्तावित है। हाईवे का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। 

डीएम ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि एससीआर के तहत इस परियोजना पर विचार चल रहा है। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता अजीत सोनकर ने बताया कि अभी सर्वे किया गया है। इस बड़े प्रोजेक्ट पर 1000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। योजना के चलते बाराबंकी से नई सड़क तक करीब 37 किलोमीटर सड़क को फोरलेन करने का प्रस्ताव फिलहाल रोक दिया गया है। 

500 गांवों की बदलेगी तस्वीर


  • प्रस्तावित सिक्स लेन में कोठी से बाराबंकी तक बांदा-बहराइच मार्ग का हिस्सा भी शामिल है।

  • इसके अलावा लालगंज, महाराजगंज, हैदरगढ़ और बाराबंकी क्षेत्र की करीब 50 छोटी-बड़ी सड़कें इससे जुड़ेंगी।

  • इससे आसपास के करीब 500 गांवों की तस्वीर बदलेगी। फिलहाल शासन से बजट की मंजूरी का इंतजार है।

 

प्रस्तावित मार्ग के मुख्य पॉइंट्स


  • लालगंज से महाराजगंज करीब 50 किलोमीटर

  • महाराजगंज से हैदरगढ़ करीब 30 किलोमीटर

  • हैदरगढ़ से प्रसिद्ध शिवधाम श्री अवसानेयवर महादेव मंदिर के पास से कोठी होते हुए बाराबंकी तक करीब 40 किलोमीटर

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल में मांसाहार पर बवाल:धीरेंद्र शास्त्री बोले- नवरात्र में नॉनवेज न खाएं, भाजपा ने दी संस्कृति की दुहाई – Uproar In Bengal Over Dhirendra Shastri Advice Abstain Nonvegetarian Food During Navratri Bjp Distances Itself

Duleep Trophy Final Live:ईस्ट जोन की पहली पारी 708 रन पर समाप्त, ईशान किशन ने बनाए 270 रन – East Zone Vs South Zone Final Live Score, Duleep Trophy 2026 Final Match Live Updates Ishan Kishan, Kushagra

दलीप ट्रॉफी:ईशान किशन ने 39 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज – Ishan Kishan Joins Yashasvi Jaiswal: 5 Batters To Score Double Centuries In Duleep Trophy Final

खिलाड़ियों के चयन में होता है भेदभाव?:पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने दिया ये जवाब, किस्मत को बताया अहम – Is There Discrimination In Player Selection? Former Indian Cricketer Shikhar Dhawan Gives His Response

Delhi Building Collapse Live:दिल्ली हाईकोर्ट ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया; मृतकों के नाम आए सामने – Delhi Building Collapse Live Updates A Five-storey Building Collapsed In Delhi’s Satya Niketan Area

द बोनस मार्केट अपडेट:सेंसेक्स 382 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का; रुपया कमजोर – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

Leave a Comment